वर्चुअल बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ का निर्देश ..कार्ययोजना बनाकर क्षतिपूर्ति का करें प्रयास..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वर्चुअल बैठक कर जिलों के सभी कलेक्टरों को शत प्रतिशत त्रुटिरहित गिरदावरी करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अल्प वर्षा और फसल क्षति से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
 
            मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सभी जिला कलेक्टरों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। बैठक में संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने भी शिरकत किया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि गिरदावरी का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। गिरदावरी की शुद्धता देखने के लिए राजस्व अधिकारियों को मैदानी निरीक्षण करना होगा।
 
                 जैन ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना समेत फसल परिवर्तन में  गिरदावरी की अपनी अहम भूमिका है। फसल क्षति का अनुमान गिरदावरी से बेहतर हो सकता है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् जिन किसानों ने सामान्य धान के बदले सुगंधित धान या अन्य फसल लगाया है। उनके रकबे की प्रविष्टि प्राथमिकता से करें। जिन किसानों के फसल को नुकसान हुआ है। आंकलन कर क्षतिपूर्ति के लिए प्रयास करने को कहा।
 
           वर्चुअल बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिलों में अल्प वर्षा की स्थिति से निपटने, लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बनाई जा रही कार्ययोजना की समीक्षा की बात कही। बैठक में जलाशयों में जलभराव की स्थिति और आवश्यकतानुसार पानी छोड़े जाने की जानकारी ली। इसके अलावा वैक्सीनेशन और कोविड टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में सभी संबंधित विभाग के अधिकारी वीडयो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close