भव्य कार्यक्रम के साथ मंदिर का उद्घाटन..मंगत अग्रवाल ने बताया..शुभमुहुर्त में होगा कार्यक्रम.. भक्त भगवान को समर्पित करेंगे सवामन का भोग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—महावीर जयंति पर घोंघा बाबा मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्वयं भू भगवान हनुमान की नवनिर्मित उच्च शिखर मंदिर का लोकार्पण भी किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान समाजसेवी मंदिर के ट्रस्टि मंगत अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ 16 अप्रैल को दोपहर 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में भक्त गण सवामन प्रसाद भी चढ़ाएंगे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

             शहर के समाजसेवी और घोंघा मंदिर के ट्रस्टि मंगत अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर भगवान महावीर जंयति कार्यक्रम के बारे में बताया। पत्रकार वार्ता के दौरान अग्रवाल ने मंदिर के इतिहास और वर्तमान की जानकारियों को साझा किया। 

            पूर्वजों के हवाले से उन्होने बताया कि 200 साल पहले मंदिर का निर्माण हुआ। बलखंडी बाबा ने जमीन खरीदने के बाद भगवान राम, भगवान शंकर और स्वयंभू भगवान हनुमान की मंदिर को स्थापित किया। बाबा के ब्रम्हलीन होने के बाद जनसहयोग से ट्रस्ट का गठन किया गया। ट्रस्ट ही इस समय मंदिर की गतिविधियों का संचालन करता है।

            मंगत अग्रवाल ने बताया कि समय के साथ मंदिर का जीर्णाद्धार किया गया। पहले सभी मंदिरों के शिखर बहुत छोटे थे। भक्तों की इच्छा और जनसहोग के साथ मंदिर के शिखर और चबूतरे को ऊंचा किया गया। दस साल पहले श्याम बाबा मंदिर शिखर को ऊंचा किया गया। फिर भगवती राज राजे के बाद भगवती जीण माता की मंदिर को ऊंचा कर शिखर को बड़ा किया गया।

           अब भगवान शंकर की मंदिर की दीवार और शिखर को ऊंचा किया जाएगा। भगवान हनुमान की मंदिर की ऊंचाई को बढ़ाया गया है। कुल 41 फिट मंदिर में 6 फिट शिखर की ऊंचाई है। इसका लोकार्पण महावीर जयंति यानि  16 अप्रैल को किया जाएगा। अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर के अलावा तीन नए मंदिर का संचालन भी ट्रस्ट के माध्यम से किया जाता है।हजारो भक्त रोजना मंदिर पहुंचकर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

              भगवान महावीर जंयति पर मुख्य परिसर के दरवाजा पर करीब 2 हजार से अधिक भक्तों के लिए पूड़ी सब्जी की व्यवस्था की गयी है। हाल में करीब 12 सौ भक्त भोजन ग्रण करेंगे।        अग्रवला ने बताया कि इसके पहले विधि विधान से पूजा पाठ का आयोजन किया जाएगा। ठीक 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट की शुभ मुहुर्त पर कलश स्थापना किया जाएगा।

             पत्रकार वार्ता के दौरान मंगतराय अग्रवाल के अलावा, शेखर मुदलियार,मोहन भण्डारी, कमल सोनी, अनिल अग्रवाल,बजरंग अग्रवाल,राजेश अग्रवाल समेत मंदिर के पुजारी और गणमान्य लोग मौजूद थे। 

        

                 2  

close