IPL 2023: शुभमन गिल और शिवम दूबे के बीच काटें की टक्कर, कौन मारेगा बाजी

Shri Mi
3 Min Read

IPL 2023: आईपीएल 2023 में इस वक्त शुभमन गिल और शिवम दूबे के बीच काटें की टक्कर देखने को मिल रही है। देखना होगा कौन मारेगा बाजी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IPL 2023 CSK vs GT Final: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में आज ( 29 मई ) कैप्टन कूल एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस आमने सामने होंगी। यह फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस समय शुभमन गिल और शिवम दूबे दोनों ही एक दूसरे से आगे निकलने की पूरी कोशिश में लगे हैं। आइए जानते हैं किस बात के लिए दोनों बल्लेबाजों में हो रही है टक्कर।

IPL 2023 Shubman Gill vs Shivam Dube: इस आईपीएल सीजन अब तक दोनों ही बल्लेबाजों ने बराबर छक्के मारे हैं ओर ऐसे में अगर आज के इस मुकाबले में जो भी बल्लेबाज 4 छक्के जड़ देगा, वो इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाला बल्लेबाज बन जाएगा। इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस टॉप पर हैं। डु प्लेसिस ने इस सीजन कुल 36 छक्के लगाए हैं।

वहीं शुभमन गिल और शिवम दूबे ने 33-33 छक्के लगाए हैं। ऐसे में आज के इस मुकाबले में दोनों ही बल्लेबाजों की नज़रे 4 छक्के जड़कर टैबल टॉप करने की होगी। गिल ने इस सीजन कुल 851 रन बनाए हैं वहीं शिवम दूबे ने 386 रन बनाए हैं।

IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –IPL 2023

फाफ डु प्लेसिस – 36 छक्के
शिवम दुबे – 33 छक्के
शुबमन गिल – 33 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 31 छक्के
रिंकू सिंह – 29 छक्के

IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

यशस्वी जायसवाल – 82 चौके
शुभमन गिल – 78 चौके
डेवोन कॉनवे – 73 चौके
डेविड वॉर्नर – 69 चौके
सूर्यकुमार यादव – 65 चौके

IPL 2023 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

शुभमन गिल – 111 बाउंड्री
यशस्वी जायसवाल – 108 बाउंड्री
फाफ डु प्लेसिस – 96 बाउंड्री
सूर्यकुमार यादव – 93 बाउंड्री
डेवोन कॉनवे – 89 बाउंड्री

IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

शुभमन गिल – 851 रन
फाफ डुप्लेसी- 730 रन
विराट कोहली- 639 रन
डेवोन कॉन्वे- 625 रन
यशस्वी जायसवाल – 625 रन

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close