IPL 2024: मुंबई इंडियंस की कप्तानी से होगी छुट्टी

Shri Mi
3 Min Read

IPL 2024, INDIAN PREMIER LEAGUE: आईपीएल सजीन में मुंबई इंडियंस की दो हार के बाद से टीम के नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक पर हर कोई उन्हें कप्तानी से हटाने के लिए हर कोई आवाज उठा रहा है। इतना ही नहीं उन्हें मैदान पर चिड़ाया भा जा रहा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या मानसिक दबाव में भी दिख रहे हैं, जिनसे फैंस कप्तानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IPL 2024, INDIAN PREMIER LEAGUE/इसकी वजह कि मुंबई को पिछले दो मुकाबले गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद से बुरी हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद कई तरह के सवाल ही उठने लगे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया गया तो फिर टीम का अगला सरदार कौन होगा।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पिछले दोनों मैचों में किसी फैसले से फैंस को नहीं चौंकाया, जिससे उनकी कप्तानी जाने के सवाल उठने लगे हैं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि उन्हें कप्तानी से तुरंत हटाया जाए। अगर पांड्या को कप्तान से हटाया गया तो फिर क्या मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा पर दांव लगाएगी।

IPL 2024, INDIAN PREMIER LEAGUE/कुछ क्रिकेट जानकारों की मानें तो अब रोहित शर्मा शायद ही टीम की कप्तानी लेना स्वीकार करेंगे, जो किसी बड़े झटके की तरह होगा। किसी वजह से रोहित शर्मा ने कप्तानी को स्वीकार नहीं किया तो फिर टीम का अगला कैप्टन कौन होगा, यह देखने वाली बात होगी। उनकी मना के बाद फ्रेंचाइजी किस पर दांव लगाएगी यह अभी तय नहीं है।

मुंबई इंडियंस ने पांड्या को किया था ट्रेड

आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। मुंबई के इस फैसले की चौतरफा आलोचना हुई थी, जहां सोशल मीडिया पर फैंस ने खूब भड़ास निकाली थी। हालांकि, रोहित शर्मा ने कप्तानी से हटाए जाने पर कुछ नहीं कहा था। फैंस आज भी रोहित शर्मा को कप्तान के तौर पर देखना चाहते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल का 8वां मुकाबला आज खेला जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close