खरीदी केंद्र में धान खरीदी में अनियमितता, एसडीएम को जांच के निर्देश

Shri Mi
2 Min Read

जांजगीर-चांपा।कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने अफरीद और पोंडीशंकर धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण के दौरान खरीदी में अनियमितता पाई जाने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने आज विकासखण्ड बम्हनीडीह के धान खरीद केन्द्र अफरीद का निरीक्षण किया । निरीक्षण में धान खरीदी केन्द्र के कम्प्यूटर कक्ष में 25-30 किसानों की ऋण पुस्तिका अनाधिकृत रूप से रखा पाया गया। खरीदे गये धान का स्टेक अव्यवस्थित लगाया गया है। खाली बारदाना भी बिखरे (अव्यवस्थित पाया गया) स्टेक सिंगल लेयर डेनेज में पाया गया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर द्वारा प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाए जाजगीर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये ।प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जांजगीर द्वारा धान खरीदी प्रभारी / कम्प्यूटर ऑपरेटर को नोटिस जारी किया गया। और बैंक शाखा पर्यवेक्षक के द्वारा पर्याप्त डेनेज एवं रख रखाव के सतत् निरीक्षण नहीं करने के कारण नोडल अधिकारी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

  कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में 25-30 किसानों का ऋण पुस्तिका अनाधिकृत रखने तथा आज 24 दिसंबर के लिए खरीदी हेतु जारी टोकन के आधार पर अधिक मात्रा में धान खरीदी की जाँच करने हेतु एसडीओ चांपा को निर्देश दिये है। धान खरीदी केन्द्र पोडीशंकर के निरीक्षण में धान खरीदी प्रभारी द्वारा 40 किलोग्राम निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में धान तौलाया जाना पाया गया, जिसके संबंध में धान खरीदी प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।  निरीक्षण में एसडीएम चांपा, प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जांजगीर एवं खाद्य अधिकारी जिला शामिल थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close