IAS अधिकारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में IRS गिरफ्तार, 3 साल से लगातार कर रहा है परेशान

Chief Editor
4 Min Read

पुलिस ने दिल्ली में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के एक अधिकारी को एक महिला IAS अधिकारी को छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न और परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दिल्ली में एक महिला आईएएस अधिकारी के साथ छेड़छाड़ और परेशान करने के आरोप में एक आईआरएस सेवा के अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने की पुलिस ने छेड़छाड़ और अन्य धाराओं के तहत यह गिरफ्तारी की है। महिला IAS ने IRS पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354D, 354 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि IRS अधिकारी से उसकी मुलाकात कोविड-19 सपोर्ट ग्रुप में काम करने के दौरान 2020 में हुई थी।

वह उसके करीब आने की कई बार कोशिश कर चुका है, लेकिन उसने उसे हर बार मना किया था। इसके साथ ही पीड़िता ने बताया कि जब उसके पति को पता चला तो उन्होंने आरोपित से बात की और उसे दूर रहने को कहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर उसे परेशान करता रहा और मिलने के लिए उसे मैसेज करता रहा।

FIR के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह कोविड संकट के दौरान करुणा कोआपरेशन ग्रुप नाम के व्हाट्स एप ग्रुप की सदस्य थी। सहायता करने के क्रम में पीड़िता बिहार भवन में रेजीडेंट कमिश्नर के पद पर तैनात IRS अधिकारी के सम्पर्क में आई। आरोपित भी वाट्सएप ग्रुप का सदस्य था। पीड़िता ने बताया कि आरोपित अक्सर उनके नजदीक आने की कोशिश करता रहता था, लेकिन वह इसकी अनदेखी कर देती थीं। कई बार पीड़िता ने चेतावनी भी दी।

आरोपी भारतीय राजस्व सेवा (IRS) का 2010 बैच का अधिकारी है और वह पिछले 3 वर्ष से पीड़िता को लगातार परेशान कर रहा है। पीड़िता IAS अफसर वर्तमान में केंद्र सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ है और उनके पति भी IAS अधिकारी हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कई बार उसके दफ्तर में उससे मिलने आ धमकता था और उसे और उससे रिलेशनशिप बनाने की कोशिश करता था।

बताया गया है कि आरोपी पीड़िता को व्हाट्सएप, फोन और लैंडलाइन से संपर्क करने की लगातार कोशिश करता था। वह पीड़िता को लगातार अश्लील और धमकी भरे संदेश भेजकर मिलने के लिए बुलाता था। वह 15 मई को पीड़िता का पीछा करते हुए कृषि भवन तक पहुंच गया था। इसके बाद ही पीड़िता ने संसद मार्ग थाने में शिकायत की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप के मुताबिक, तीन साल से सोहैल मलिक नाम का शख्स महिला आइएएस को परेशान कर रहा था। पीड़ित महिला केंद्रीय मंत्रालय में बतौर संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत हैं और उनके पति भी आईएएस अधिकारी हैं। शिकायत के मुताबिक कोविड काल के समय से ही आरोपी महिला का लगातार उत्पीड़न कर रहा था।

इसे लेकर महिला आईएएस ने कई बार आरोपी को वॉर्निंग भी दी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप के मुताबिक, आरोपी आईआरएस अधिकारी महिला आइएएस अधिकारी को मैसेज भेजकर मिलने का दबाव बना रहा था। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू की गई और पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने की पुलिस ने छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

close