संयुक्त टीम ने किया भ्रमण..व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश..ठेला संचालकों को भी आखिरी चेतावनी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—नगर निगम, यातायात और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने गोलबाजार, सराफा और शनिचरी क्षेत्र का भ्रमण किया। स्थानीय व्यारियों के साथ बातचीत की।अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही बाइक की चोरियों पर अंकुश लगाए जान को लेकर सीसीटीवी लगाने का परामर्श भी टीम ने दिया। 
 
           पुलिस कप्तान के निर्देश पर शाम करीब पांच बजे के आसापास नगर निगम, यातायात और सिटी कोतवाली पुलिस ने व्यस्ततम इलाके का भ्रमण किया। गोलबाजार, सराफा, शनिचरी और तेलीपारा रोड़ के दौरान संयुक्त टीम ने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। दुकानदारों को सामान को रोड़ पर फैलाकर रखने को लेकर टीम ने नाराजगी जाहिर की। सामान के चलते सड़क पर लोगों की अनावश्यक भीड़ बढ़ने की बात कही। टीम ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों की संभावना बढ़ जाती है।
 
            संयुक्त टीम ने सड़कों में बेतरतीब घुमते हाथ ठेले संचालकों को निर्धारित स्थान पर ठेला लगाने को कहा। व्यापारियों को प्रारंभिक समझाईस देने और नही मानने पर चालानी कार्यवाही का निर्देश दिया। इस दौरान नगर निगम जोन कमिश्नर और अतिक्रमण दस्ता, यातायात डी.एस.पी. संजय साहू, सी.एस.पी. कोतवाली, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी उपस्थित रहे।
 
            क्षेत्र के व्यापारियों ने संयुक्त टीम को बताया कि जल्द ही व्यापारी संघ की बैठक होगी। इस दौरान प्रशासन के निर्दशों को सबके सामने गंभीरता से रखा जाएगा।
 
 
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close