भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा बरामद..गांजा बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार..दोनो आरोपियों को कराया गया जेल दाखिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— दो अलग अलग कार्रवाई में सिरगिट्टी पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिन फास्फेट कफ सिरफ और करीब तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने प्रतिबंधित दवा और गांजा की अवैध बिक्री के आरोप में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो ही आरोपियों को न्यायालय के हवाल कर जेल दाखिल कराया गया है।
सिरगिट्टी पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि मन्नाडोल तिफरा निवासी दीपक दास माकिनपुरी मादक पदार्थ अवैध कफ सिरप ब्रिकी करने रायपुर से तिफरा बस स्टैण्ड आ रहा है। जानकारी के बाद न्यू बस स्टैण्ड तिफरा रवाना किया गया। संदेही को बस से  उतरते ही घेराबंदी कर पकड लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक दास मानिकपुरी उर्फ भोला ने पहले तो गोल मोल जवाब दिया। तालाशी के दौरान कार्टून से 30 नग कोडीन फास्फेट कफ सिरप बरामद किया गया। बरामद कोडिन की कीमत करीब 3600 रूपयों से अधिक है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट 21,22 (बी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया।
ढाई किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त
 
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि गणेशनगर ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति एक सफेद रंग की सीमेंट बोरी में मादक पदार्थ रखकर ग्राॅहक ढूॅढ रहा है। जानकारी के बाद पुलिस टीम ने  रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। इसके पहले पुलिस व्यक्ति को पकड़ पाती वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर सदेही को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान संदेही ने अपना नाम दयालबन्द निवासी महेन्द्र बोले उर्फ भक्कू बताया। भक्कू के कब्जे में 2.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। एनडीपीएस एक्ट (20)(बी) का अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया।
close