वैक्सीनेशन सेन्टर पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक नेता ..कहा..हमें देश और मेडिकल स्टाफ पर नाज… छोटा है शुक्रिया का शब्द..किया स्वल्पाहार का वितरण..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-कोरोना महामारी काल में दानदाताओं और दरियादिल लोगों ने एक बार फिर मदद और दया का हाथ बढ़ाया है। साथ ही कोरोना काल में जान की बाजी लगातार  मरीजों की सेवा करने वालों को सम्मानित किया है। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने इलाज के बाद ठीक हुए मरीजों के अलवा वैक्सीन लगावने वालों के बीच पहुंचकर उनकी जीवटता और दृढ़ता के लिए ना केवल  सम्मान  किया बल्कि स्वल्पाहार का वितरण भी किया है।
 
               भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना वारियर और कोरोना वैक्सीन लगाने वाले नागरिकों का सम्मान किया है। अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों ने आज जिला चिकित्सालय बिलासपुर में कोरोना वैक्सीन लगवा रहे आम जनता के बीच पहुंचे। 
 
               इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कोरोना काल में अपनी जान की बाजी लगातार बिना भेद भाव सेवा करने वाले मेडिकल स्टाफ के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया। मकबूल ने बताया कि हमारा देश दुनिया में इंसानियत का जीता जागता मिसाल है। हमें अपने देश नागरिक और मेडिकल स्टाफ अभिमान है।
 
       इतिहास गवाह है कि जब जब देश पर आफत आयी है। सब लोगों ने उका कंधे से कंधा मिलाकर सामना किया है। कोरोना काल में मेडिकल स्टाफ ने जो किया उस सेवा के प्रति हमारे पास कहने को अल्फास ही नहीं है।
 
                  मोर्चा के नेता और कार्यकर्ताओं ने वैक्सीनेशन सेन्टर पहुंचे वैक्सीन लगवाने और इलाज करवा कर ठीक हुए लोगों के अलावा  चिकित्सा स्टाफ के फल पानी और बिस्किट का वितरम किया। मकबूल ने कहा मोर्चा का एक एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीड़ितों समेत मेडिकल स्पाफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। और चलता रहेगा।
 
                       कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली नवीन मसीह महामंत्री निलेश मशीह जावेद खान हाफिज मोहम्मद राशिद उल्लाह खान मंडल अध्यक्ष जावेद खान सिकंदर खान,जुबेर ,परवेज खान निजाम, हाजी गुलाम मोइनुद्दीन साहब ,इरफान ,राजकुमार छतरी आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
close