Lucky Moles: शरीर के इन 5 जगहों के तिल माने जाते हैं बेहद लकी

Shri Mi
2 Min Read

Lucky Moles/हर इंसान के शरीर पर तिल होना आम बात है। अक्सर हमें शरीर के किसी न किसी बॉडी पार्ट्स पर तिल के निशान दिख जाते हैं। कभी लाल तो कभी काले रंग के तिल नजर आ ही जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? शरीर के तिल कुछ लोगों के लिए गुडलक भी साबित होते हैं, या कुछ के तिल भी आपके लिए नुकसान हो सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर तिल का कोई न कोई मतलब होता है।

कुछ ऐसे तिल होते हैं जो आपको फायदा दिला सकते हैं तो वहीं कुछ ऐसे तिल भी होते हैं जिससे आपको नुकसान हो सकता हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि शरीर के किस हिस्से पर किस तिल का होने का क्या मतलब होता है।Lucky Moles

गले पर तिल

गले पर तिल होने से सोचने समझने की शक्ति बहुत अच्छी होती है। ऐसे लोगों की उम्र लंबी होती है और उन्हें सुख सुविधाओं के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।

ललाट पर तिल

स्त्रियों के ललाट पर तिल होना बताता है कि वो एक मेंटर की भूमिका में हैं। ये तिल दोनों भौहों के बीच में होता है। ये तिल उनके लिए फायदेमंद होता है।

होंठ पर तिल

होंठ के ऊपर तिल होना ये बताता है कि आप बहुत आकर्षित हैं और आपकी बात का लोगों पर बहुत असर होता है। ऐसे लोग सुख सुविधाओं को पसंद करते हैं। इन्हें प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है।

हथेली पर तिल

 जिन लोगों की उल्टे हाथ की हथेली के बीच में तिल होता है उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं रहती। ऐसे लोग धन को जमाकर रखते हैं। पैसे बचाने में ये लोग माहिर होते हैं।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close