मस्तूरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. छापेमारी में 8 लीटर शराब जब्त.. एक आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- मस्तूरी पुलिस ने दलदली गांव में कार्रवाई करते शराब के अवैध कारोबारी 8 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेश राय के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          मस्तूरी पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि दलदली गांव में एक व्यक्ति हाथ महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम के साथ आरोपी की घेराबन्दी कर छापामार कार्रवाई की गयी। आरोपी के कब्जे से पन्नी में आठ लीटर से अधिक शराब जब्त किया गया।

               पुलिस के अनुसार पंचनामा कार्रवाई के बाद आरोपी नरेश राय के खिलाफ  आबकारी अधिनियम 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

             घेराबन्दी की कार्रवाई पुलिस कप्तान के निर्देश पर एडिश्नल एसपी संजय ध्रुव और डीएसपी निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गयी है।

close