Malmas 2023 Date: कब से शुरू होगा मलमास? जानें पुरुषोत्तम मास में क्या करें

Shri Mi
3 Min Read

Malmas 2023 Date/हिंदू धर्म में मलमास का विशेष महत्व होता है। इस साल मलमास 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। आपको बता दें कि मलमास को पुरुषोत्तम मास और अधिकमास भी कहते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

यह माह भगवान विष्णु को समर्पित होता है। साथ ही इस माह श्री हरि विष्णु की आराधना और भागवत कथा श्रवण करना बेहद पुण्यदायी माना गया है। लेकिन इस महीने विवाह आदि मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है।

वहीं इस महीने धार्मिक कार्य और पूजा- पाठ का अधिक फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं ज्योतिष अनुसार इस महीने क्या करना चाहिए और क्या नहीं…Malmas 2023 Date

अधिक मास में क्या करें

1- यह महीना दान- पुण्य और धर्म- कर्म के कार्यों के लिए बेहद शुभफलदायी बताया गया है। इसलिए इस महीने भागवत का पाठ करना चाहिए। साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, राम कथा और गीता का पाठ करना भी मंगलकारी है। वहीं भगवान कृष्ण और नृसिंह भगवान की कथा का श्रवण करना चाहिए।

2- शास्त्रों के अनुसार मलमास में दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। साथ ही इस माह मंदिर में जाकर एक ध्वजा दान करें। साथ ही इस अवधि में वृक्ष लगाना भी बहुत शुभ होता है।

3- मलमास में चावल, जौ, तिल, केला, दूध, दही, जीरा, सेंधा नमक, ककड़ी, गेहूं, बथुआ, मटर, पान सुपारी, कटहल, मेथी आदि चीजों का सेवन करना चाहिए। साथ ही इस महीने में ब्राह्मण, गरीब व जरूरतमंद को भोजन कराना चाहिए और दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी।Malmas 2023 Date

अधिक मास में क्या नहीं करें

1- अधिकमास में नामकरण, श्राद्ध, तिलक, मुंडन, कर्णछेदन, गृह प्रवेश, संन्यास, यज्ञ, दीक्षा लेना, देव प्रतिष्ठा, विवाह आदि शुभ व मांगलिक कार्यों को करना वर्जित बताया गया है। क्योंकि इस अवधि में भगवान शयन कर चुके होते हैं। इसलिए मलमास में ये कार्य करना वर्जित होता है।

2- मलमास में तामसिक वस्तुएं जैसें- मांस-मछली, शहद, मसूर दाल और उड़द दाल, मूली, प्याज-लहसुन,, बासी अन्न, राई आदि चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। वहीं अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं, तो आपको कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है।

3- शास्त्रों के अनुसार पुरुषोत्तम मास में घर, मकान, दुकान, वाहन, वस्त्र आदि की खरीदारी नहीं करनाी चाहिए। साथ ही घर पर आएं हुए गरीब या भिखारी का अपमान नहं करना चाहिए। साथ ही उसको कुछ न कुछ जरूर देना चाहिए। वहीं इस महीने  झूठ, चोरी, घृणा, क्रोध, काम, लोभ, गलत व्यवहार, गलत भाषा, अनैतिक कार्यों को करने से बचना चाहिए।Malmas 2023 Date

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close