Mangal Gochar- इन 5 राशियों के जातकों के लिए बड़ी खुशखबरी, एक साथ बनने जा रहे कई राजयोग

Shri Mi
6 Min Read

Mangal Gochar: नौ ग्रहों में से मंगल ग्रह को ज्योतिष में ग्रहों का सेनापति कहा गया है। साथ ही मंगल को क्रोध, साहस, निडरता, भूमि का कारक माना गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

हाल ही में 1 जुलाई को मंगल ने सिंह राशि में प्रवेश किया है, जो 18 अगस्त तक रहेंगे,ऐसे में 18 अगस्त तक कुछ राशियों को बहुत लाभ मिलने वाला है। इसके बाद 18 अगस्त शाम 4:12 बजे सिंह राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, कई राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।Mangal Gochar

राजयोग का भी मिलेगा लाभ

मंगल के गोचर के साथ ही जातकों पर नीच भंग राजयोग का प्रभाव देखने को मिलेगा। वही मत्स्य योग और विष्णु योग का भी लाभ मिलेगा। 16 अगस्त 2023 तक मंगल और राहु ग्रह पर शनि की दृष्टि बनी रहेगी, इससे भी विपरित प्रभाव पड़ेगा। हालांकि मंगल के गोचर से नीचभंग, मत्स्य और विष्णु योग का भी निर्माण होगा,जो कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है। खास बात ये है कि हाल ही में चन्द्रमा के सिंह राशि में प्रवेश करने पर सिंह राशि में चंद्रमा, शुक्र और मंगल की युति से त्रिग्रही योग बना है, इससे भी जातकों को लाभ मिलने के प्रबल योग है।Mangal Gochar

18 अगस्त तक इन राशियों के लिए शुभ
मेष राशि

मंगल के राशि परिवर्तन से नौकरीपेशा को लाभ मिलेगा, बिजनेस करने वालों के लिए भी अच्छा समय है। इनकम बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। सेविंग भी बढ़ेगी। सिंह राशि में उपस्थित शुक्र, मंगल और चंद्रमा से बना त्रिग्रही योग मेष राशि वालों के लिए सौगात लेकर आया है। करियर में तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को कोई दूसरी जगहों से अच्छा प्रपोजल मिलेगा।

मिथुन राशि

मंगल का गोचर लकी साबित होगा। धन वृद्धि और बिजनेस में लाभ होगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में सफलता का योग बन रहे है। यात्राओं से फायदा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। त्रिग्रही योग बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। कानूनी मामला आपके पक्ष में आ सकता है।

धनु राशि

धार्मिक कार्यों की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यवसाय और नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल है। धन-संपत्ति से संबंधित विवाद भी सुलझेंगे। पुश्तैनी प्रॉपर्टी का विवाद सुलझने से मन को शांति मिलेगी। कोई नई गाड़ी या नया मकान खरीदने का योग बन रहा है। बिजनेस करने वाले लोगों को भी मुनाफा होगा। धार्मिक यात्रा के योग है। व्यापार और वाणिज्य से जुड़े लोगों को इस अवधि में काफी लाभ होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा कोई विवाद शांति से सुलझ सकता है। वाहन या संपत्ति में निवेश करने का भी यह अच्छा समय है।

मीन राशि

मंगल गोचर का शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। मनचाहा प्रमोशन मिलने की संभावना है। 18 अगस्त तक आपको भाग्य का साथ मिलेगा।विदेश यात्रा से लाभ होने की उम्मीद है। आपके यश और कीर्ति में वृद्धि हो सकती है। रुके काम पूरे होंगे। फायदेमंद यात्राएं होंगी। शत्रुओं पर हावी रहेंगे। सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। करियर में उन्नति की उम्मीद की जा सकती है, संभावित पदोन्नति और विरोधियों पर जीत की उम्मीद की जा सकती है। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।कामकाज से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

सिंह राशि

अगस्त तक सिंह राशि वाले लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आपके सभी काम पूर्ण होंगे। मकान-वाहन के भी योग हैं ।साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी।आप कोई नया मकान, वाहन, प्लॉट या फ्लैट खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव होने से अशांति हो सकती है। आपकी ही राशि में चंद्रमा, मंगल और शुक्र ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बना है, ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके सभी अधूरे कार्य जल्द ही पूरे होंगे।नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी में प्रमोशन या फिर कोई नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर में किसी सदस्यों के द्वारा कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सेहत अच्छी रहेगी।Mangal Gochar

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close