2014 में हुए जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड माओवादी नक्सली संजय की मौत

Shri Mi
2 Min Read

रांची/झारखंड के चाईबासा में 2014 में हुए जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड हार्डकोर भाकपा माओवादी नक्सली संजय गंझू उर्फ संजय टेक्निकल की मौत हो गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

संजय रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद था और तबीयत बिगड़ने की वजह से उसे 6 दिसंबर को रिम्स में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संजय मूल रूप से लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बेसरा गांव का रहने वाला था।

बता दें कि 9 दिसंबर 2014 को चाईबासा जेल ब्रेक हुआ था और 17 नक्सली एक साथ भाग निकले थे। भाग रहे दो नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया था। 15 नक्सली भागने में सफल रहे थे। इनमें से एक नक्सली की तीन महीने बाद ग्रामीणों ने हत्या कर दी थी।

तीन नक्सलियों ने अलग-अलग तिथियों में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। संजय गंझू जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड था। उसे 11 दिसंबर 2014 को सिमडेगा के देवसार जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

उसके दोनों पैरों में गोलियां लगी थी। संजय गंझू को विस्फोटक तैयार करने में इतनी महारत हासिल थी कि इसे संगठन में संजय टेक्निकल के नाम से जाना जाता था। वह माओवादियों के खराब हथियारों की मरम्मत भी करता था। इसमें कई लोगों को उसने ट्रेंड भी किया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close