Rajasthan: शादी के बाद ससुराल से भागी विवाहिता, पुलिस से बोली

Shri Mi
2 Min Read

राजस्थान के चूरू जिले में एक विवाहिता शादी के करीब एक महीने अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जिसके बाद से वह उसी के साथ रह रही है। अब दोनों परिवार के लोग उसे धमकियां देकर वापस बुला रहे हैं। इसके पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दरअसल, चूरू जिले के राजलदेसर की रहने वाली विवाहिता सरोज (23) एसपी कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 9 दिसंबर 2022 को उसकी शादी चूरू में ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन परिवार वालों ने उसकी नहीं सुनी। विवाहिता ने बताया कि शादी के पांच साल पहले से उसका प्रेम प्रसंग पास के ही गांव में रहने वाले मुकेश सिंह से चल रहा था। वह उसके साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं हुए।

13 जनवरी को वह अपने ससुराल से प्रेमी के साथ भाग गई। जहां से दोनों भटिंडा गए और फिर सीकर आकर रहने लगे। जिसके बाद से परिवार वाले उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने और पुलिस से सुरक्षा देने की बात कही है। इसके अलावा पुलिस उनके परिवारों वालों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close