बिलासपुर किसानों को करोड़ों की सौगात..सीएम ने दबाया बटन..1 लाख 13 हजार किसानों के खिल गए चेहरे..पशुपालक,मजदूरों को भी दिया तोहफा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—राजीव गांधी की जयंति पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों और समूह की महिलाओं को एक बटन दबाने के साथ करोड़ों  की सौगात दिया है। सीएम ने  1 लाख 13 हजार बिलासपुर के किसानों के बैंक खातों में 74.74 करोड का डाला है। राजीव गांधी न्याय योजना की दूसरी किश्त पाने के बाद किसानों ने भी खुशी जाहिर किया है। 
                 /मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जयंती पर याद किया। सीएम ने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर समेत राज्य के 26 लाख से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और समूह से जुड़ी महिलाओं को करोड़ों का तोहफा दिया है। प्रदेश मुखिया ने एक बटन दबाकर 1750 करोड़  24 लाख रूपया सीधे किसानों के खाते में भेजा है।
                 बिलासपुर जिले के 1 लाख 13 हजार से ज्यादा किसानों के बैंक खाते में  74 करोड़ 74 लाख से रूपया सीएम ने डाला है। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत गोपालको को गोबर खरीदी की 2 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री ने दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और महिला समूहों को बधाई दिया है।
           अपने शुभकामना संदेश ने मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है। जहां न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया है।
                 बिलासपुर में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कार्यालय के सभाकक्ष  में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में किसान और अधिकारियों ने शिरकत किया।
                 कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के बटन दबाकर किसानों, मजदूरों और पशुपालकों के बैंक खाते में करोड़ों रूपया भेजा। इस अवसर पर कृषि विभाग के उपसंचालक पंचम हथेश्वर समेत अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान, गौ पालक उपस्थित थे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close