VIDEOः खनिज विभाग ने बनाया रिकार्ड..अवैध परिवहन से 1 करोड़ 14 लाख की वसूली..अवैध उत्खनन में रिकार्ड मामला दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—–अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभा्ग की लगातार कार्रवाई जारी है। खनिज  अधिकारी दिनेश मिश्रा ने रबताया कि इस साल अवैध परिवहन के 554 तो अवैध उत्खनन के 46 मामलों में करोड़ों रूपयों की रूपए पेनाल्टी की वसूली हुई है। 
 
               बिलासपुर खनिज विभाग इन दिनों रेत के अवैध परिवहन और अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में है। रसूखदारों के दबाव के बीच कोरोना काल में खनिज विभाग ने रिकार्ड कार्रवाई के साथ रिकार्ड राजस्व की वसूली को अंजा्म दिया है।
 
          खनिज अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि इस अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ रिकार्ड तोड़ कार्रवाई हुई। पूरे साल में अवैध परिवहन करने के 554 मामले दर्ज हुए है। परिवहन के खिलाफ लगातार की कार्रवाई से एक करोड़ 14 लाख रुपए की वसूली हुई है। दिनेश मिश्रा ने बताया कि अवैध उत्खनन को लेकर इस साल  40 प्रकरण दर्ज किए गए। विभाग ने 33 लाख 30 हजार रुपए से ज्यादा का राजस्व अर्जित किया है।
 
                 दिनेश मिश्रा ने बताया कि अब तक अवैध उत्खनन के कई मामले लंबित है। जिन पर पेनाल्टी लगाया जाना बाकी है। बावजूद इसके विभाग ने  अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार ज्यादा प्रकरण बनाए हैं। भंडारण और भंडारण के शर्तों का उल्लंघन के कुल 8 प्रकरण दर्ज हुए हैं। इससे विभाग बतौर पेनाल्टी 56 लाख रुपए हासिल हुए हैं।
 
        खनिज अधिकारी के अनुसार पट्टे की शर्तों का उल्लंघन केके 27 प्रकरण सामने आए हैं। 11 लाख 30 हजारों रुपयों की वसूली हुई है। कोयले के खिलाफ कार्रवाई में खनिज विभाग ने अनुज्ञप्ति का पालन नहीं करने वाले 23 कोल डिपो संचालकों का लाइसेंस निरस्त किया है।
TAGGED:
close