Monsoon Forecast: आंधी-बारिश का अलर्ट…ऐसा रहेगा मौसम

Shri Mi

Monsoon Forecast/प्रदेश में एक बार फिर धीरे-धीरे तापमान (IMD Alert) बढ़ने लगा है। अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।मिली जानकारी मुताबिक़ बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।मौसम विभाग के मुताबिक आज बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बिलासपुर, पेंड्रा और मुंगेली जिले में बारिश के आसार हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Monsoon Forecast/बुधवार को राजधानी रायपुर में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा में नमी कम होने लगी है। जिसकी वजह से मौसम शुष्क हो रहा है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान (IMD Alert) तिल्दा में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री अंबिकापुर में रहा।

Monsoon Forecast/वही अन्य प्रदेशों पर नज़र डाले तो राजस्थान में आज शाम से मौसम में बदलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के चार जिलों बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू में दोपहर बाद बादल छाने के साथ आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 26 अप्रैल को भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के 17 जिलों में भी मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की चेतावनी दी है।

Monsoon Forecast/मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ (IMD Alert) सक्रिय होगा। इस सिस्टम के प्रभाव से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा पर बनेगा। इससे मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस सिस्टम का असर आज शाम से देखने को मिल सकता है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू में दोपहर बाद हल्के बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की धूलभरी हवा चल सकती है।

Monsoon Forecast/मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ बारिश (IMD Alert)  का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा।

Monsoon Forecast/राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा, इसी के साथ अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा। यहां फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान रायपुर में भी तापमान बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ये सामान्य से 1 डिग्री कम है। वहीं, आज तापमान के 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Monsoon Forecast/जयपुर मौसम केन्द्र से जारी फोरकास्ट के मुताबिक 26 अप्रैल को बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, गंगानगर, उदयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, करौली, झालावाड़, डूंगरपुर, धौलपुर, दौसा, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारां और बांसवाड़ा में धूलभरी हवा चल सकती है। इन शहरों में दिन में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।राजस्थान में बुधवार को दिन में कुछ जगहों पर तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, जिससे यहां गर्मी तेज हो गई। बीकानेर, जैसलमेर, सिरोही, कोटा, पिलानी में कल अधिकतम तापमान में 1 से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। कल सबसे ज्यादा तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस जालोर जिले में दर्ज हुआ।

जालोर के अलावा कोटा, धौलपुर, करौली, बारां, डूंगरपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में भी दिन का अधिकतम तापमान (IMD Alert) 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलोदी में दिन के साथ रात में भी गर्मी तेज रही, यहां बीती रात न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close