MP News: कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

Shri Mi
1 Min Read

MP News।मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले दल-बदल का सिलसिला तेज होता जा रहा है। कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जबलपुर और इंदौर के कई नेताओं ने गुरुवार को राजधानी भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की।

जबलपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद पटेल सहित 20 से अधिक नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इंदौर के जैन समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महावीर जैन, इंदौर के कांग्रेस सचिव आशीष हिन्दूजा, कांग्रेस के वन पर्यावरण प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महामंत्री गगन सांखला, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close