बालिका से किया बलात्कार…अतिरिक्त पुलिस कप्तान ने बताया…पीड़िता ने सुनाई आपबीती..आरोपी यहां हुआ गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने शिकायत के चन्द घंटें बाद गिरफ्तार कर लिया है। तोरवा पुलिस ने आरोपी एन रविकांत कुर्मी से पूछताछ किया। इसके बाद अलग अलग अलग अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है। आरोपी हेमू नगर का निवासी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2024 को नाबालिग पीड़िता ने थाना पहुंचकर रेपिस्ट के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि हेमूनगर निवासी एन रविकांत कुर्मी ने जबरदस्ती किया है। आरोपी ने बलात शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रविकांत के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया। तत्काल पुलिस टीम को रवाना कर आरोपी की पतासाजी करने को कहा गया। तोरवा पुलिस टीम ने पतासाजी के बाद घेराबन्दी कर आरोपी को धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। विधिवत् गिरफतारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

close