Mundan Muhurat 2023: साल 2023 में कब- कब है मुंडन के शुभ मुहूर्त, देखें यहां पूरी लिस्ट

Shri Mi
3 Min Read

Mundan Sanskar 2023 Dates: हिंदू धर्म में जन्म से लेकर मृत्यु तक 16 संस्कारों का वर्णन मिलता है। जिनके नाम हैं, 1- गर्भाधान संस्कार, 2- पुंसवन संस्कार, 3- सीमन्तोन्नयन संस्कार, 4- जातकर्म संस्कार, 5- नामकरण संस्कार, 6- निष्क्रमण संस्कार, 7- अन्नप्राशन संस्कार, 8- चूड़ाकर्म संस्कार, 9- विद्यारम्भ संस्कार, 10- कर्णवेध संस्कार, 11- यज्ञोपवीत संस्कार, 12- विद्यारंभ संस्कार, 13- केशान्त संस्कार, 14- समावर्तन संस्कार, 15- विवाह संस्कार, 16- अंत्येष्टि संस्कार।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Mundan Sanskar 2023 Dates: यहां हम बात करने जा रहे हैं मुंडन संस्कार के बारे में शास्त्रों के अनुसार इस संस्कार को वपन क्रिया संस्कार, मुंडन संस्कार और चूड़ाकर्म संस्कार कहा जाता है। इस संस्कार में बच्चे के पहले वर्ष के अंत में या तीसरे, पांचवें, सातवें वर्ष के पूर्ण होने पर बाल उतारे जाते हैं। इस संस्कार का मुख्य उद्देश्य शिशु को बल, आयु, तेज प्रदान करना होता है। पंचांग के अनुसार मुंडन संस्कार में अश्विनी, मृगशिरा, पुष्य, हस्त, पुनर्वसु, चित्रा, स्वाति, ज्येष्ठ, श्रवण, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र शुभ माने गए हैं। मतलब इन नक्षत्र में मुंडन संस्कार कराया जा सकता है। वहीं तिथि द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी शुभ मानी जाती हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में कौन- कौन से मुंडन के शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं, देखिए पूरी लिस्ट…

सोमवार, 23 जनवरी 07:13:30 31:13:31
शुक्रवार, 27 जनवरी 18:37:31 31:12:03
बुधवार, 01 फरवरी 07:09:41 14:04:46
शुक्रवार, 03 फरवरी 07:08:33 19:00:45
बुधवार, 15 फरवरी 07:42:28 24:46:57
शुक्रवार, 24 फरवरी 06:51:56 24:34:13
गुरुवार, 02 मार्च 12:44:05 33:14:17
शुक्रवार, 10 मार्च 06:37:15 21:45:39
गुरुवार, 23 मार्च 14:09:12 30:22:22
शुक्रवार, 24 मार्च 06:21:13 13:22:48
सोमवार, 27 मार्च 17:30:08 30:17:43
शुक्रवार, 31 मार्च 06:13:06 25:57:53
शुक्रवार, 07 अप्रैल 10:23:21 30:05:05
सोमवार, 10 अप्रैल 13:39:56 30:01:46
सोमवार, 24 अप्रैल 08:26:47 26:07:31
बुधवार, 26 अप्रैल 11:29:16 29:45:21
गुरुवार, 27 अप्रैल 05:44:25 13:40:19
शुक्रवार, 05 मई 05:37:36 21:39:57
सोमवार, 08 मई 05:35:18 18:20:52
गुरुवार, 11 मई 14:37:28 29:33:12
बुधवार, 17 मई 07:39:01 22:30:09
सोमवार, 22 मई 05:26:59 10:36:58
बुधवार, 24 मई 05:26:09 27:02:22
बुधवार, 31 मई 06:00:26 13:47:28
गुरुवार, 01 जून 13:40:49 29:23:38
गुरुवार, 08 जून 05:22:38 19:00:51
शुक्रवार, 09 जून 16:22:54 29:22:36
सोमवार, 19 जून 20:10:49 29:23:15
बुधवार, 21 जून 05:23:37 15:10:57
बुधवार, 28 जून 05:25:29 29:25:29
गुरुवार, 29 जून 05:25:48 16:30:28
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close