मुर्मु देश की 15 वी राष्ट्रपति..आतिशाबाजी कर भाजपाइयों जताई खुशी.पीएम को दिया धन्यवाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के नेताओं ने एनडीए समर्थित राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मु की जीत पर जोश और उत्साह जाहिर किया है। देश की पहली आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा नेताओं ने सीएमडी चौक में आतिशबाजी कर सभी ने एक दूसरों को शुभकामनाएं दी। मुर्मु के देश की 15 वीं राष्ट्रपति बनने प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी जाहिर किया है। 
         देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर एनडीए समर्पित राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। द्रोपदी मुर्मु की जीत पर भाजपा दक्षिण मंडल के नेताओं ने स्थानीय सीएमडी शहीद चौक में  आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दिया है।  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और  पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी जाहिर किया है।
        एक सामान्य आदिवासी परिवार से नाता रखने वाली द्रोपदी मुर्मु  झारखंड के एक छोटे से गांव से आती है। देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर देश में उत्साह का वातावरण है।
               इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, प्रदेश समिति सदस्य राजा पांडे, बेनी गुप्ता, मंडल प्रभारी संगठन मनीष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभा कश्यप, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनू रजक, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सचिन कायरवार,  प्रबीर सेन गुप्ता, धीरेंद्र केसरवानी, रोशन सिंह ,महामंत्री नारायण गोस्वामी, योगेश चौहान, गणेश रजक, सत्यजीत भौमिक, हरेंद्र तिवारी, साहिल कश्यप , वंदना तिवारी रीना गोस्वामी, मीना गोस्वामी, नीता साहू आशा निर्मलकर, मनीष गुप्ता मनोज कश्यप संदीप सोनी अमन ताम्रकार चिंटू गुप्ता जवाहर बांदेकर विकास एंथोनी तनुज वोहरा लक्ष्मी टंडन, अखिलेश यादव, वरुण दास, समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी आम जनों ने एक दूसरे को  मिठाई खिलाकर मुर्मु की जीत पर  बधाइयां दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close