विश्व आदिवासी दिवस के दिन बदले गए प्रदेश BJP के आदिवासी अध्यक्ष, पढ़िए- वर्तमान और पूर्व सीएम ने इस पर क्या कहा.?

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीगसढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अब विष्णुदेव साय के जगह पर लोकसभा सांसद अरुण साव को अध्यक्ष बनाया गया है। इस परिवर्तन के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस परिवर्तन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसा है। आज विश्व आदिवासी दिवस है, सीएम बघेल ने कहा कि, इस अवसर पर विष्णुदेव साय को उनके पद से नहीं हटाना चाहिए था। एक दिन बाद हटाया जा सकता था। इसके साथ ही उन्होंने अरुण साव को बधाई भी दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है। आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी समाज से आने वाले प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने के कांग्रेस के आरोप पर डॉ. रमन सिंह ने कहा, कांग्रेस को पता होना चाहिए कि यह वही बीजेपी है, जिसने अनुसूचित जनजाति के लिए अलग विभाग का गठन किया। राष्ट्रपति आदिवासी वर्ग से बनी हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने अरुण साव को अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि, उनके नेतृत्व में बीजेपी को सफलता मिले मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही यह भी कहा कि, विष्णुदेव साय तीन बार प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। पार्टी उनके अनुभवों का आगे भी लाभ लेती रहेगी।

बदलाव का विषय केंद्रीय नेतृत्व का है: डॉ रमन
नेता प्रतिपक्ष के बदले जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, बदलाव का विषय केंद्रीय नेतृत्व का है। आगे क्या होगा यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व का ही होगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close