शिक्षा मंत्री की बहू ने लगाई फांसी

Shri Mi
2 Min Read

भोपाल।स्कूल शिक्ष मंत्री की बहू की लाश मिली है। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की की बहू सविता परमार ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। कहा जा रहा है कि मंत्री के बेटे और बहू में 1 साल से विवाद चल रहा था, जिसके बाद वो मायके चली गयी थी। वो एक दिन पहले ही ससुराल से लौटी थी। इधर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का सामने आ रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी के मुताबिक स्कूल शिक्षा मंत्री के बेटे देवराज परमार की 3 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद देवराज और सविता शुजालपुर के पोचानेर में रहते थे। पिछले एक साल से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। विवाद के बाद सविता अपने मायके चली गयी थी। मंगलवार को ही सविता ससुराल लौटी थी और फिर मंगलवार की देर रात उसने आत्महत्या कर ली।

हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से पहले इस मामले को दबाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन बाद में पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना के बाद अवंति बड़ोदिया थाना की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपेगी।मृतिका अकोदिया के हड़लाय गांव की रहने वाली है। एक दिन पहले ही हड़लाय से पोचानेर आयी थी। मृतिका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close