आज़ादी के 74 साल बाद नरेंद्र मोदी के प्रयासों से मुर्मो बनी पहली आदिवासी राष्ट्रपति-रामविचार नेताम

Shri Mi
3 Min Read

रामनुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने के अवसर पर बलरामपुर जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के आदिवासी मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित आभार रैली में कलेक्टर बंगले से जनपद चौक तक की रैली में पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम,भूतपूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती उध्देश्वरी पैकरा और भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल,जिलाध्यक्ष एसटी मोर्चा कमला राम सहित कार्यकर्ता स्थानीय आदिवासी सैला नृत्य और मांदर की थाप पर जमकर नाचे। उन्होंने कहा आप कल्पना कर सकते हैं कि एक आदिवासी महिला के लिए यह सफ़र तय करना आसान नहीं रहा होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसका अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि आज़ादी के 74 साल बीतने के बावजूद माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों के कारण ही मुर्मू पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। द्रौपदी जी का सफ़र बताता है कि क्लर्क की नौकरी करते हुए 1997 में उन्होंने नगर पंचायत का चुनाव लड़कर और जीतकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इससे यह तो जरुर साफ़ होता है कि अपने लंबे करियर में उनका ज़मीन से जुड़ाव रहा है। गौरतलब है कि ओड़िसा में राज्पाल रहते हुए उन्होंने औद्योगिक इस्तेमाल के लिए ज़मीन के हस्तांतरण संबंधी विधेयक को करीब एक साल तक रोके रखा। ये कुछ बातें हमें उम्मीद दिलाते हैं कि द्रौपदी के राष्ट्रपति बनने से कम से कम आदिवासियों और महिलाओं के मुद्दे नज़र तो आएंगे। जो आदिवासी समाज सदियों से अलग-थलग रहा है उसके मुद्दे और समस्याएं समझना और उसके समाधान की ओर कदम बढ़ाना बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्रा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, मुन्ना लाल चौधरी, ओमप्रकाश सोनी, शशिकला भगत, शकुंतला पोर्ते, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव जिला महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, व्यावसायिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक जितेंद्र श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री इंजिनियर गौतम सिंह, जनजाति कल्याण मंच के मेहीलाल आयाम, अंश सिंह मनीष सिंह,मंगलम पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close