भाजपा विधायक के निधन की खबर निकली अफवाह

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की खबर अफवाह निकली। हालांकि भाजपा विधायक के निधन पर राजनीतिक गलियारों में भी शोक संवेदनाओं का तांता था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा के वैशालीनगर से विधायक विद्यारतन भसीन के निधन पर भाजपा नेताओं ने भी शोक जताया था। भाजपा छत्तीसगढ़ ने भी ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से विधायक के निधन पर शोक संवेदना जतायी थी। वहीं कई मंत्रियों ने ट्वीट कर भाजपा नेता के निधन पर शोक जताया था।

डाक्टरों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के वैशालीनगर से विधायक विद्यारतन भसीन की हालत गंभीर है। उन्हें ब्रेन ट्यूमर है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close