Nitish Kumar Resigns-मुख्यमंत्री ने बताई इस्तीफ़े की वजह

Shri Mi
1 Min Read

Nitish Kumar Resigns/पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राजभवन से इस्तीफा सौंप कर वापस आने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

Nitish Kumar Resigns/महागठबंधन की सरकार समाप्त हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार चलाने में दिक्कत आ रही थी, परेशानी हो रही थी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग और इधर उधर से भी सुनने को मिल रहा था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर भी कहा कि एक नया गठबंधन बड़ी मेहनत कर बनाई गई थी लेकिन उसमें कोई काम नही हो रहा था।

आगे सरकार बनाने को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश कुमार ने सीधे कोई जवाब नही दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि लोग आएंगे तो पता चलेगा ही।

Bihar Politics- सुविधा मुताबिक ‘अपनों’ को ‘पराया’ और ‘पराए’ को ‘अपना’ बनाते रहे हैं Nitish Kumar

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close