अब भाजपा युवा मोर्चा का एलान.. जलाएंगे सरकार का पुतला.रेप पीडितों के लिए करेंगे न्याय की मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
BJP, Bilaspur Municipal Corporation Election,bjp,launches,campaign,theme song,party,focuses,phir ek baar modi sarkar,gujrat, election, 2017, bjp
 
बिलासपुर—  भारतीय जनता युवा मोचाॅ ने 5 अक्टूबर सोमवार को प्रदेश सरकार का पुतला दहन का एलान किया है। युवा मोचाॅ जिलाधयक्ष ने बताया की छत्तीसगढ़ के जशपुर और  वाड्रफनगर में बच्चियों के साथ दरिंदगी  को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी तक दोषियों के खिलाफ कुछ भी कहने से बच रही है। ना ही दोषियों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई की मांग की है। 
 
            युवा ने कहा कि प्रदेश सरकार हाथ में हाथ में हांथ धरी बैठी है। पीडित परिवार लगातार दोषियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रही है। जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोई कदम नहीं उठा रही है।
 
       घटना को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा 5 अक्टूबर सोमवार को  शाम चार बजे पुराना बस स्टैंड स्थित  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में प्रदर्शन करेगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश सरकार का पुतला दहन भी किया जाएगा।
          
                    बताते चलें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस युवा मोर्चा ने नेहरू चौक में हाथरस रेप काण्ड और पीडिता की मौत को लेकर प्रदर्शन किया था। उत्तर प्रदेश सीएम और पीएम का पुतला भी जलाया था। साथ ही योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की भी मांग की थी।
TAGGED:
close