अब जिला स्तर पर चलेगा बूथ चलो अभियान…विजय ने बताया..प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी होंगे शामिल..मुख्यमंत्री देंगे टिप्स

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने पहले दौर के प्रदेश स्तरीय बूथ चलो अभियान के बाद जिला स्तर पर दूसरे चरण का बूथ चलो अभियान का एलान किया है। प्रेसवार्ता कर केशरवानी ने बताया कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश और बिन्दुआर जानकारी के बाद जिला स्तर पर कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर जिले में बूथ चलो अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
 प्रेसवार्ता कर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि पहले चरण में बूथ चलो अभियान प्रदेश स्तर चलाया गया। जिले के पांच विधानसभा के बूथों पर प्रभारी शैलजा समेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रीमंडल के साथ दौरा किया। बूथों का निरीक्षण कर कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिया है। 
बातचीत के दौरान विजय ने बताया कि पहले चरण के दौरान तैयारी में कुछ कमिया पायी गयी। कमियों को दूर करने के लिए ही जिला स्तर पर बूथ चलो अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जवाब दिया कि तैयारी हमेशा करते रहना चाहिए। बूथ चलो अभियान के दौरान मुख्यमंत्री के बताए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। बूथ कमेटी से लेकर अनुभाग तक एक एक बातों को कार्यकर्ताओं को स्मरण कराया जाएगा।
विजय ने कहा कि अनुभाग बूथ का अभिन्न हिस्सा होता है। किसी क्षेत्र के गलियों के अनुसार अनुभाग कमेटी का गठन होता है। मतदाताओं की पहचान होती है। एक एक व्यक्ति की जानकारी भी होती है। अनुभाग और बूथ प्रभारियों को इसके महत्व को लेकर बताया जाएगा।
साथ ही सभी को कांग्रेस के इतिहास, प्रदेश और यूपीए सरकार की अब तक की उपल्ब्धियों को कंठस्थ भी कराया जाएगा। इस बात का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा कि केन्द्र सरकार और भाजपा के अफवाहों का कैसे जवाब दें। भाजपा नेताओं की गतिविधियों पर किस तरह ध्यान दें। साथ ही बीएलए की नियुक्ति की जाएगी। पूरी प्रक्रिया के बाद बूथ और अनुभाग समेत कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के एक एक मतदाताओं से संपर्क करेंगे। यह प्रक्रिया नियमित अंतरात में होगी। उन्हें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा। 
 प्रशिक्षण में मतदाता सूची में नाम जोड़ते,हटाते समय किन किन बातों का ध्यान रखा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी। सभी नेताओं को वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा जाएगा। ग्रुप के जरिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी,अखिल भारतीय कांग्रेेस कमेटी से मिले निर्देशों को सभी के साथ साझा किया जाएगा। इसके अलावा पोलिंग बूथ कमेटी के सदस्यों के बीच आपस में सामंजस्य भी बनेगा। 
 सवाल जवाब के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पोलिंब बूथ कमेटी,सेक्टर कमेटी और जोन कमेटी की प्रत्येक  15 दिनों में एक बैठक होगी। ताकि कांग्रसियों में आपस में गतिवितियों की चर्चा हो सके और संगठन के कामकाज को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
4 जुलाई को प्रशिक्षण अभियान,,मुख्यमंत्री होंगे शामिल
 बैठक के बाद शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बताया कि पीसीसी के निर्देश पर बिलासपुर विधानसभा का प्रशिक्षण शिविर 4 जुलाई को सुबह 10.00 बजे कांग्रेस भवन में आयोजि किया जाएगा। प्रदेश में विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 4 जुलाई को बिलासपुर विधानसभा में प्रशिक्षण होना है। छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीया कुमारी सैलजा , प्रदेश अध्यक्ष  मोहन मरकाम जी, मुख्यामंत्री माननीय भूपेश बघेल कार्यकर्ताओं से  वर्चुअल जुड़ेंगे। रशिक्षण के  मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी होंगे। बतौर अतिथि सौरभ मिश्रा,राहुल श्रीवास्तव,विष्णु देव,सलीम रज़ा उस्मानी और घनश्याम देवांगन शामिल होंग।
पांडेय ने जानकारी दिया कि प्रशिक्षण शिविर में  बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र शहर में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, निर्वाचित जन प्रतिनिधि, विधायक, महापौर, सभापति, शहर कार्यकारिणी ,ब्लाक अध्यक्ष,ज़ोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष ,निगम के निर्वाचित पार्षद/एल्डर मैन, मंडी और सहकारी सेक्टर के पदाधिकारी शमिल होंगें ।
close