उप मुख्यमंत्री ने किया ध्यान भटकाने के आरोप से इंकार..महादेव सट्टा में भूपेश को बताया दोषी..कहा..कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने इंकार किया कि इलेक्टोरल बाण्ड घोटाला से ध्यान भटकाने के लिए महादेव एप मामले में भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। जांच प्रक्रिया के बाद ही अपराध दर्ज किया गया है। इसमें राजनीति  करने जैसी कोई बात ही नहीं है। हम सुचिता की राजनीति करते हैं। हम सफाई देने नहीं..बल्कि सच्चाई बताने आये है। पत्रकार ही इस सच्चाई को जन जन तक पहुंचा सकते हैं। यह बातें अरूण पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होने बताया कि इलेक्टोरल बाण्ड राजनीतिक सुचिता के लिए लाया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने पत्रकारों को संबोधित किया। सवाल जवाब के दौरान बताया कि महादेव सट्टा में जांच के बाद जांच एतेंसी ने पूर्व मुख्यंत्री भूपेश बघेल को दोषी पाया गया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। अब अनाप शनाप राजनीतिक बयान दे रहे हैं। उनके आरोप में नैतिक दम है ही नहीं।

क्या इलेक्टोरल बाण्ड घोटाला से ध्यान भटकाने के लिए महादेव एप घोटाला को सामने लाया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच की कार्रवाई पूर्व से ही चल रही है। जांच पड़ताल के बाद सट्टाबाजी में पूर्व मुख्यमंत्री को दोषी पाया गया है। इसके बाद ही एफआईआर दर्ज हुआ है। इसमें किसी प्रकार का राजनैतिक द्वेष नहीं है। उन्होने बताया कि जांच सतत प्रक्रिया है। पूरी होने के बाद ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। बान्ड खरीदने वालों पर ईडी की कार्रवाई रूकने के सवाल पर अरूण साव ने कहा कि महादेव बैटिंग में दोषियों पर अपराध दर्ज किया गया है। इलेक्टोरल बाण्ड के सवाल को टालते हुए कहा कि जांच चल रही है।

क्या लोकसभा चुनाव का समय देखकर महादेव एप घोटाला में एफआईआर दर्ज किया गया है। क्या सब कुछ भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए एफआईआर दर्ज किया गया। अरूण साव ने इंकार करते हुए कहा कि जांच लम्बे समय से चल रही थी। सवाल ना तो टारगेट का है और ना ही फायदा उठाने के लिए किया गया है।

ट्रांसफर के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे कमबोश सभी विभागों में ट्रांसफर हुआ है। लोकसभा चुनाव के साथ जरूरत पड़ी तो फिर ट्रांसफर करेंगे।

भूपेश के बयान को लेकर सफाई देने के सवाल पर अरूण साव ने बताया कि हम महादेव सट्टा बैटिंग पर राजनीति नहीं कर रहे है। एफआईआर दर्ज होने के बाद भूपेश बघेल अनाप शनाप राजनीतिक बयान दे रहे हैं। इसलिए बताना जरूरी है कि हम बदले की भावना या राजनीतिक द्वेष की राजनीति नहीं करते हैं। इस बात को जन जन तक पहुंचाने के लिए ही पत्रकारों को बताना बहुत जरूरी है।

 इलेक्टोरल बाण्ड पर क्या कुछ कहेंगे के सवाल उप मुख्यमंत्री ने बताया कि चुनाव मे कालेधन को रोकना बहुत जरूरी है। इसके लिए ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। सबकी तरह हमारा भी यही मत है। कोर्ट ने इलेक्टोरल बाण्ड को अवैधानिक घोषित कर दिया है। क्या भाजपा ईडी के बहाने हप्ता वसूली की तरह काम कर रही है। आरोप से इंकार करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के आरोप में दम नहीं है। भाजपा सुचिता की राजनीति करती है। जनहित का काम करती है। भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेन्स हमारा टारगेट है। उसी सिध्धान्त पर हम चल भी रहे हैं।

  अरूण साव ने दुहराया कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। नेतृत्व और नैतिकता दोनो नही है। इसलिए हप्ता वसूली का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

close