Akshaya Tritiya पर इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन-दौलत में होगी बढ़ोतरी, छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा!

Shri Mi
3 Min Read

Akshaya Tritiya: आज देशभर में अक्षय तृतीया का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया या आखा तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन  दान-पुण्य करने के साथ-साथ सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। इस साल की अक्षय तृतीया काफी खास है, क्योंकि आज रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग बन रहे हैं। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज एक ही राशि में 5 ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में पंचग्रही योग बन रहा है। ये योग कई लोगों की किस्मत को सातवें आसमान पर पंहुचा सकता है। इसके साथ ही कई राशियों को नौकरी में प्रमोशन, इंक्रीमेंट आदि मिल सकता है।  जानिए किन राशियों की चमकने वाली है किस्मत।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया पर मेष राशि में 5 ग्रह सूर्य, गुरु, बुध, राहु और यूरेनस मिलकर पंचग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 125 सालों के बाद बन रहा है।

मेष राशि

मेष राशि में आज गुरु भी प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में इसी राशि में पांच ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों की बल्ले-बल्ले हो सकती है। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ अचानक धन लाभ भी हो सकता है।  नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही बिजनेस करने वालों को भी मुनाफा हो सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी अक्षय तृतीया का दिन काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही आपको साथियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग लाभ ही लाभ ला सकता है। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आपकी पदोन्नति होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। करियर में तरक्की मिल सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ खूब अच्छा समय बीतेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से हर सुख-समृद्धि, धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close