विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पोषण अभियान समिति ने किया पौधारोपण

Shri Mi
3 Min Read

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी) भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ एवं भारतीय जनता पार्टी पोषण अभियान समिति के संयुक्त तत्वावधान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वर्णिम 8 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज प्राचीन शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए फलदार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सरगुजा संभाग प्रभारी एवं पोषण अभियान समिति के सदस्य नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के स्वर्णिम 8 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के साथ साथ आज विश्व पर्यावरण दिवस होने पर पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम शिव मंदिर परिसर में सम्पन्न किया गया है

Join Our WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य आर के पटेल ने उपस्थित जनो को मोदी जी के आठ वर्षों के सेवा सुशासन सहित ऐतिहासिक उपलब्धियों से अवगत कराते हुए पौधों का रोपण कर संरक्षण का संकल्प दिलाया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष केशरी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विमलेश सिन्हा भाजपा नेता अरुण केशरी पूर्व पार्षद बालकेश प्रजापति पार्षदो में मुकेश जायसवाल विजय रावत सहित अन्यलोगों में रमेश गुप्ता प्रमोद कश्यप अनुप कश्यप बिगू दास पवन गुप्ता मणि पासवान सुमित गुप्ता अंकित गुप्ता सुमित यादव के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान में सम्मिलित होने की अपील

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, भाजपा पोषण अभियान समिति के सदस्य रमन अग्रवाल ने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के स्वर्णिम 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन 6 जून सोमवार को सुबह 6 बजे माँ महामाया मंदिर छठ घाट पर आयोजित किया गया है जिसमें उन्होंने अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना श्रमदान करें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close