NTPC मुख्य महाप्रबंधक ने बताया-पृथ्वी सिर्फ एक का थीम,कहा-पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी,पीढ़ियों को देना होगा स्वस्थ्य वातावरण

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर– एनटीपीसी में विश्व पर्यावरण दिवस को वसुदैव कुटुम्बकम की भावना के साथ गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन प्रमुख ने कहा..दुनिया में पृथ्वी सिर्फ एक है। इसलिए हमने भी…पृथ्वी सिर्फ एक की भावना..के साथ विश्व पर्यावरण दिवस को अन्दर तक महसूस करना है। बल्कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को नैतिक जिम्मेदारी के रूप में लेना होगा। एनटीपीसी सीपत में  ‘‘पृथ्वी – सिर्फ एक” उद्देश्य के साथ गरिमामय वातावरण में  विश्व पर्यावरण दिवस 2022 मनाया गया। एनटीपीसी सीपत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने प्रभात फेरी का भी आयोजन किया। प्रभार फेरी में मुख्य महाप्रबंधक घनश्याम प्रजापति समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शिरकत किया।
 
मुख्य महाप्रबंधक और प्रभात फेरी
प्रभात फेरी के बाद क्षेत्रीय अधिकारी,छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल देवव्रत मिश्रा की उपस्थिति में एनटीपीसी  क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान ने नुक्कड़ नाटक पेश किया। सफल मंचन कर कलाकारों ने जल संरक्षण के उपायों के साथ महत्व पर भी प्रकाश डाला।
 
पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी
 मुख्य महाप्रबंधक घनश्याम प्रजापति  ने कहा कि वर्ष की थीम ‘‘पृथ्वी – सिर्फ एक” को गंभीरता से समझने की जरूरत है। उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाने के बाद मुख्य महाप्रबंधक ने पृथ्वी सिर्फ एक थीम के बारे में बताया। उन्नहोन कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन ही सही मायनों में पीढियों के लिए विरासत होगी। हमें अपनी पीढ़ियों के हितों को समझना होगा। उनके हाथों में सुरक्षित वातावरण की कमान देना होगा। यह सब समेकित प्रयास से ही संभव होगा।
 
इस अवसर पर श्री कमलाकर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीपीजी-2), श्री रमानाथ पुजारी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं अन्य सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, संगवारी महिला समिति के पदाधिकारिगण, बालिका सशक्तिकरण अभियान के प्रतिभागी बालिकाएँ व वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।  
 
मियाबाकी पद्धति से पौधरोपण
डी टाइप एरिया और कार्यपालक संघ कार्यालय परिसर  में वृहदस्तर पर पौध रोपण अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अधिकारी नेहा खत्री ने बताया कि इस वित्त वर्ष में एनटीपीसी सीपत ने 1 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। 94 हजार पौधे मियावाकी पद्धति से लगाए जायेंगे। मियावाकी पौधरोपण जापानी तकनीक है। इस प्रक्रिया से  कम जगह में घने जंगल तैयार किए जा सकते है।
 
प्रतियोगियों का सम्मान
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि घनश्याम प्रजापति ने इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम की घोषणा कर सम्मानित किया। 
TAGGED:
close