सुहागरात के दूसरे ही दिन 4 माह की गर्भवती निकली दुल्‍हन, दूल्हे ने पकड़ा तो सामने आई ये खौफनाक सच्चाई

Shri Mi
3 Min Read

हरियाणा के हिसार जिले में जो मामला सामने आया है। उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, यह मामला ही कुछ ऐसा है। यहां एक लड़की की शादी थी। सुहागरात के अगले ही दिन जो हुआ, उसे जानकर हर कोई हैरान है।शादी के दूसरे ही दिन दुल्‍हन गर्भवती मिली। जानकारी मिलते ही दूल्‍हे समेत ससुराल के लोगों के होश उड़ गए। रोचक ये भी है कि आखिर भेद कैसे खुला। लड़की को बात करते समय ससुराल के लोगों ने पकड़ लिया।एक गांव निवासी युवती से एक युवक ने होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म किया था। मामले में पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 फरवरी 2020 को उसके साथ यह कांड हुआ था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वह अपने मामा की बेटी की शादी में जिले के एक गांव में गई थी। वहां उसकी मुलाकात आरोपित युवक से हुई। इसके बाद उनमें बातचीत होने लगी। जिसके बाद तो जो हुआ, वह सबको चौंका देगा। वह उनके गांव आने लगा। वह उससे फोन पर आपत्तिजनक बातें करने लगा।उसने विरोध किया तो आरोपित युवक ने उसे धमकाया कि अगर यह बात किसी को बताई तो और उससे बात नहीं की तो उसे समाज में बदनाम कर देगा। इस डर के कारण पीड़ित ने किसी को कुछ नहीं बताया।22 अप्रैल 2022 को आरोपित ने उसे हिसार बुलाया और एक होटल में ले गया। वहां आरोपित ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म किया।

होश में आने पर उसने इस बात पर विरोध जताया तो आरोपित ने उसे दोबारा बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपित ने उसे होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद 12 मई को पीड़िता की शादी हो गई।शादी के अगले दिन 13 मई को उसने डर के मारे आरोपित को फोन किया। इस दौरान मायके वालों ने उसे पकड़ लिया। ससुराल वालो ने उसके मायके वालों को बुलाया।इसके बाद उसके मायके वाले उसे घर ले आए। वहां उसे पता चला कि दुष्कर्म की वजह से वह गर्भवती हो चुकी है। इसके बाद आरोपित युवक ने भी उससे शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close