2 मुहानी वासियों का विरोध..जबरदस्ती किया जा रहा बेदखल..कहां जाएंगे हम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- दो मुहानी के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमीन से बेदखली किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सालों साल से जमीन पर काबिज हैं। लेकिन अधिकारी दूसरे की जमीन बताकर बेदखल कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               नगर पालिक निगम वार्ड क्रमांक 43 स्थित दो मुहानी के लोगों ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अधिकारी लोग उन्हें वर्तमान जगह से जबरदस्ती बेदखली कराने का दबाव बना रहे हैं। ग्रामीणों ने खसरा नम्बर 255 और 235 पर 100 से अधिक समय से काबिज हैं। लेकिन अधिकारी लोगों का कहना है यह जमीन किसी संजय अग्रवाल और राजीव अग्रवाल है।

             स्थानीय लोगों ने बताया कि बतायी गयी जमीन पर हम लोगो का कच्चा पक्का मकान है। हमारे पूर्वजों यहां 100 साल से अधिक समय से काबिज है। खेती बाड़ी भी है। बावजूद इसके हम लोगो को बिना किसी लिखित सूचना और शिकायत के अधिकारी लोग जमीन से हटाना चाहते हैं। जमीन खाली नहीं करने पर झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देते हैं।

           ग्रामीणों ने जानकारी दी कि 5 फरवरी 2021 को राजीव अग्रवाल जेसीबी बुलवाकर जबरदस्ती जमीन से बेदखल करना चाहा। 42 घरों को अपनी जमीन पर होना बताया। इस बात को लेकर सभी ने विरोध किया। जानकारी मिली है कि राजीव अग्रवाल के कहने पर 15 लोगों के खिलाफ तोरवा थाना में बलवा का आरोप दर्ज किया गया है। जबकि मौके पर कोई मौजूद नहीं था।

           पीड़ितों ने जिला प्रशासन से निवेदन किया कि हम लोगों के साथ न्याय किया जाए। वर्षों से काबिज स्थान से बेखल नहीं किया जाए। ताकी घर परिवार को दर दर भटकने को मजबूर नहीं होना पड़े।

close