Aaj Ka Rashifal 30 November 2022 : सिंह राशि के जातक आज लव लाइफ में तनाव महसूस करेंगे, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Shri Mi
4 Min Read

Horoscope Today, Daily Rashifal 30 November 2022 : मेष : आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। आज खुद को आप आत्मविश्वासी महसूस करेंगे और आगे रास्ते में आने वाली सभी चुनौतियां का सामना भी कर पाएंगे। मीडिया व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वृष : आज धार्मिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। आप अपने आपको आकर्षक और सर्वश्रेष्ठ महसूस करेंगे। आप हर प्रकार की चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन : नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। आपके आसपास सकारात्मक समय और ऊर्जा दोनों ही हैं और आप इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी। प्रेम में विवाद हो सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।

कर्क : स्वास्थ्य में परेशानी होगी। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। रियल स्टेट फील्ड में लाभ होगा। प्यार में असत्य वाणी से बचें। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए।

सिंह : आज व्यवसाय के लिए समय मंगलमय है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। लव लाइफ में तनाव संभावित है। आज आप एक टीम का नेतृत्व करने के लिए मज़बूत स्थिति में होंगे।

कन्या : आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। जाँब में आज कोई नया उत्तरदायित्व प्राप्‍त हो सकता है।

तुला : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की ज़रूरत है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : आज बिजनेस में उन्नयन होगा। वृष व कर्क के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता आ सकता है। आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट के लिए अनुकूल है। ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें।

धनु : आज उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। युवा लव लाइफ में यात्रा का आनंद ले सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

मकर : मेडिकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को लाभ होगा। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे।

कुंभ : आज का दिन बिजनेस में मेहनत व संघर्ष का है। जाँब सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए।

मीन : आज व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close