जनता की भाजपा पर श्रद्धा…कांग्रेस प्रत्य़ाशी की 234 वोटों से हार…पूर्व मंत्री अमर ने कहा..जीत के साथ विदाई का संकेत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— विष्णुनगर वार्ड क्रमांक 16  निगम उपचुनाव में भाजपा की श्रद्धा को मतदाताओं ने जीत का सेहरा बांधा है। कांग्रेस की अनिता कश्यप को 234 वोटों हार मिली है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर श्रद्धा जैन के जीत का एलान किया। चार दौर की गणना में पहले दो दौर में कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा जैन से आगे रही। तीसरे चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 147 मतों बढ़त मिली। और यह बढ़त चौथे राउण्ड की गिनती खत्म होने के साथ 234 मतों के साथ खत्म हुई। 
          जानकारी देते चलें कि 9 जनवरी को विष्णुनगर वार्ड क्रमांक 16 का उप चुनाव हुआ। वार्ड के 52 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने आठ बूथ में मताधिकार का प्रयोग किया। 12 जनवरी को  बर्जेश स्कूल में सुबह 9 बजे गणना शुरू हुई। दोपहर करीब तीन बजे कलेक्टर ने श्रद्धा जैन जीत का एलान किया। 
राउण्डवार प्रत्याशियों को हासिल वोट संख्या
पहले राउण्ड मेंं अनिता कश्यप ने दो बूथ से 177 और 269 मिलाकर कुल 446 वोट हासिल किया। श्रद्धा जैन को पहले राउण्ड में 196 और 130 मतों को मिलाकर 326 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी को 127 और 56 वोट मिलाकर कुल 112 मत पड़े। दूसरे चक्र की गिनती में अनिता कश्यप ने दो बूथ में क्रमशः 206 और 147 मिलाकर 353 वोट हासिल किया। श्रद्धा जैन ने 190 और 196 मिलाकर कुल 386 मत हासिल किया। शैल यादव को 112 और 172 को मिलाकर कुल 284 मत  मिले। तीसरे चक्र की गणना में कांग्रेस को 119 और 155 मिलाकर 274 मत मिले। भाजपा ने 335 और 176 मिला्कर 511 मत हासिल किया। जबकि शैल यादव ने 68 और 180 मतों के साथ 248 मत हासिल किया। चौथे चक्र की गिनती में अनिता कश्यप ने 155 और 149 के साथ 304 और श्रद्धा जैन ने 236 और 152 मतों के साथ कुल 388 वोट पर कब्जा किया। 
             लाक चार राउण्ड की मतगणना में अनिता कश्यप को 1377 और भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन को 1611 मत मिले। जीत का अन्तर 234 मत पाया गया। श्रद्धा जैन को निर्वाचन सर्टिफिकेट देकर कलेक्टर ने परिणाम का एलान किया। 
अमर ने कहा कांग्रेस की विदाई संकेत 
नगर निगम वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर उपचुनाव की जीत पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन को जीत की बधाई दी है। अमर अग्रवाल ने कहा कि जीत पूरे बिलासपुर वासियों की है। विष्णु नगर वार्ड पहले कांग्रेस का गढ़ माना जाता था।  भाजपा पार्षद स्वर्गीय निधि जैन के नाम को पुत्री श्रद्धा जैन ने आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। वार्ड के नागरिकों को विश्वास में ख़री उतरेंगी।अमर ने श्रद्धा की जीत को कार्यकर्ता और जनता की जीत बताया।
अमर ने कहा कि बिलासपुर की जनता ने 4 साल से राज्य और 3 साल ष से निगम में बैठी कांग्रेस सरकार को अपना 2023 के जनादेश का संकेत दिया है आने वाले दिसम्बर में बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
close