चौथी किश्त कम मिलने पर भारतीय किसान संघ नाराज..धीरेन्द्र ने कहा..अब एक मुश्त चाहिए भुगतान..सीएम को लिखा 5 सूत्रीय मांग पत्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने गुरूवार को कलेक्ट्रोट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बाद जिला प्रशासन को सीएम के नाम पत्र दिया। किसानों ने पांच सूत्रीय मांग पूरा किये जाने की बात कही। किसान नेता धीरेन्द्र दुबे ने कहा मांग पूरी नहीं होने पर किसान सड़क पर उतरने को तैयार हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान नेता धीरेन्द्र दुबे की अगुवाई में किसानों कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जनकर नारेबाजी की। साथ ही सीएम के नाम एक पत्र जिाल प्रशासन को दिया। 

                                    धीरेन्द्र ने बताया कि साल 2019-20 में धान की खरीदी हुई। शासन ने एलान किया था कि अन्तर राशि को चार बराबर किश्तों में दिया जाएगा। तीन किश्त तो बराबर दिया गया। चौथी किश्त में राशि की कटौती हुई है। ऐसा किया जाना किसानों के साथ धोखा है। सीएम से मांग है कि चौथी किश्त से काटी गयी राशि तत्काल समायोजित करवाएं। 

        धीरेन्द्र ने कहा कि साल 2020-21 की धान खरीदी पूरी हो चुकी है।सरकार से आग्रह है कि राशि का भुगतान एक मुश्त और तत्काल हो। मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से  निवेदन किया गया  है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से आज भी हजारों लाखों किसान वंचित हैं। सोसायटी स्तर पर शिविर लगाकर वंचित किसानों का पंजीयन किया जाए। ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक किसान उठा सकें। 

                       अरपा भैंसाझार परियोजना के तहत बनने वाले नहर का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। जिसके चलते किसानों को प्रोजेक्ट का लाभ नहीं मिल रहा है। निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराए जाने की जरूरत है। 

                                    धीरेन्द्र ने बताया कि लीलागर पाराघाट व्यपवर्तन योजना का काम 2016 से शुरू हुआ है। पाराघाट से बैट्री तक नहर निर्माण का काम शुरू लेकिन आज तक अधूरा है। नहर का काम जल्द से जल्द पूरा किए जाने की जरूरत है। ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले।

close