घर बुलाकर शारीरिक शोषण..पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार.न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-रतनपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण और शारीरिक शोषण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी किशन पिछले पांच साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। अब शादी से इंकार कर दिया है। 
 
                   रतनपुर पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना पहुंचकर बताया कि गढ़वट निवासी किशन कुमार शादी का झांसा देकर पिछले पांच साल से शारीरिक शोषण किया। अब शादी से इंकार कर दिया है। लड़की ने बताया कि आरोपी गढ़वट का रहने वाला है। उसने स्कूल से आते जाते समय अपने घर जबरदस्ती घर ले गया और सम्बन्ध बनाया।
 
                  पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 363,366,376,342 ,4,6 पॉस्को एक्ट का अपराध दर्ज  किया।  मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर  पुलिस टीम ने आरोपी किशन यादव को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।  है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close