Google search engine

BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ PM Modi की मीटिंग

Vocal for Local, PM Modi, PM Narendra Modi,PM Modi MP Visit, Narendra Modi, Ministry Of Personnel Public Grievance And Pension, Department Of Atomic Energy, Department Of Space, Pm Narendra Modi Cabinet 2, Pm Modi Cabinet List,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यहां पार्टी मुख्यालय में रविवार को एक बैठक की।यह बैठक भाजपा के सुशासन के एजेंडा का हिस्सा है। बैठक में मुख्यमंत्रियों ने शासन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में अपनी सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा किया।

Join WhatsApp Group Join Now

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी बैठक में उपस्थित थे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल हुए।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, और उत्तर प्रदेश के उनके समकक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक भी बैठक में शामिल हुए।भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की.

close
Share to...