वरिष्ठ नागरिकों का पुलिस प्रशासन ने किया सम्मान ..वर्चुअल बैठक में रोहित झा ने कहा..कोई नहीं छीन सकता अधिकार..होगी कानूनी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–वैसे तो पुलिस का कानून, व्यवस्था, एफआईआर,धरपकड़, कोर्ट कचहरी से गहरा रिश्ता है। इन तमाम रिश्तों के बीच पुलिस का एक और भी रिश्ता है..जिसे जनसामान्य लोग सामाजिक सरोकार का रिश्ता कहते हैं। इसी क्रम में रिश्ते का जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए बिलासपुर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया।
 
                बिलासपुर पुलिस की विशेष पहल पर ग्रामीण अंचल के थाना क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों को को सम्मानित किया गया। पुलिस के आलाधिकारियों ने गूगल मीट के माध्यम से थआना क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से जुड़कर कशलक्षेम पूछा। साथ समस्या से रूबरू भी हुए। लगभग 30 गूगल मीट एप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों ने वर्चुअल आयोजन में शिरकत किया। बैठक में विशेषकर आलाधिकारियों ने भी शिरकत किया।
 
                       वरिष्ठ नागरिक दिवस पर अतिरिक्त पुलिस कप्तान रोहित कुमार झा ने ग्रामीण अनुभाग के थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी, स्टाफ समेत आम जनता से वर्चुअल संवाद किया। वर्चुअल बैठक में थाना कोटा रतनपुर तखतपुर मस्तूरी बिल्हा हिर्री पचपेड़ी चौकी बेलगना और मल्हार क्षेत्र के विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों ने शिरकत किया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान रोहित झा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल समारोह में शआमिल हुए।
 
                       वर्चुअल संवाद में रोहित झा ने उपस्थित लोगों से पारिवारिक पृष्णभूमि के साथ ही माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण को लेकर बातचीत की। साथ ही कल्याण अधिनियम 2007 से सबको अवगत कराया। 
 
                              रोहित झा ने कहा कि बुजुर्ग माता-पिता के भरण पोषण और उनके अधिकारों से किसी को भी वंचित करने का अधिकार नहीं है। ऐसे किए जाने यदि पुत्र पुत्रियां दोषी पायी जाती है तो कानूनी रूप से अपराधी माना जाएगा। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक अपने अधिकार से वंचित है तो कानून का सहारा ले सकते हैं! इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी परेशानियों को खुलकर सामने रखा। अतिरिक्त पुलिस कप्तान ने सभी को हरसंभव कानूनी मदद का आश्वासन भी दिया।
 
            वर्चुअल बैठक के दौरान प्रत्येक थाना और चौकियों में एकत्रित लोगों के बीच पुलिस प्रशासन ने फल का वितरण किया। इसके अलावा सभी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close