वीडियोग्राफर की दूल्हे की बहन से लड़ी आंख, लेकर हुआ फरार, पुलिस कर रही तलाश

Shri Mi
1 Min Read

मुजफ्फरपुर/ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां एक विवाह समारोह में वीडियोग्राफी करने आए युवक पर ही दूल्हे की बहन को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला चंदवारा घाट के दामोदरपुर इलाके का है। लापता लड़की के पिता ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें युवक पर पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

बताया जाता है कि गांव में एक लड़के का विवाह था, जिसमें वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए एक युवक को बुलाया गया था। आरोप है कि युवक लड़के की नाबालिग बहन को लेकर फरार हो गया। लड़की के पिता के मुताबिक लड़की छह मार्च को घर से निकली है, जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है।

लड़की के पिता वीडियोग्राफर के घर भी गए तो उसके परिजनों ने इनकार कर दिया। हालांकि, आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी लड़की को लेकर आया था।

अहियापुर के थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि एक लड़की की गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close