बीजापुर-छत्तीसगढ़ में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में आज कोबरा बटालियन का एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया, जिसे फिल्ड हास्पिटल में भर्ती किया गया है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पैगड़ापल्ली कैम्प से जिला रिजर्व पुलिस बल, छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स एवं कोबरा की संयुक्त पार्टी सर्चिंग के लिए कोत्तागुड़ा रवाना हुए थे। आज दोपहर कोत्तागुड़ा एवं पेगड़ापल्ली के मध्य कोबरा बटालियन और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 210 कोबरा बटालियन का जवान प्रधान आरक्षक संजू कुमार के पैर में गोली लग जाने से घायल हो गया। घायल जवान को फिल्ड हास्पिटल में भर्ती किया गया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now