पुलिस की काम्बो गश्त..गुंडा बदमाशों पर गिरी गाज..150 से अधिक बदमाशों पर कार्रवाई..70 आरोपी गिरफ्तार..पकड़ में आए स्थायी वारंटी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-लॉकडाउन ख़त्म होते ही पुलिस की नियमित सक्रियता फिर बढ गयी है। कंबिंग गश्त कर अपराधियों के खिलाफ  विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए 150 से अधिक गुंडा बदमाशों और अपराधियों पर की कार्यवाही हुई है। । साथ ही विभिन्न मामलो के 70 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
 
                   लॉक डाउन के खुलते ही शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सक्रिय नियंत्रण रख पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। बदमाशों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में शहर के 10 से अधिक थाना प्रभारियों समेत लगभग 100 पुलिस कर्मी शामिल हुए।  
     
            एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि अभियान पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान को सफल बनाने सम्पूर्ण शहर को चार जोन में बांटकर CSP के साथ  अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गस्त की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वारंटियों ,विभिन्न अपराध में फ़रार आरोपियों,निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश और चाकूबाजी करने वालों की चेकिंग कर फ़रार आरोपियों की गिरफ़्तारी की गयी।
 
              गिरफ़्तार किए गए कुल 70 आरोपियों में 17 स्थाई वारंटी समेत दर्ज विभिन्न अपराधों में फरार आरोपी शामिल हैं। इस दौरान लूट, डकैती और चोरी करने वाले पुराने आरोपियों की भी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सक्रिय और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए  पूर्व अपराधियों पर अलग-अलग थानों में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
 
                   विभिन्न थाना क्षेत्रों के लगभग 32 निगरानी बदमाशों, 51 गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गयी। आदतन अपराधियों से पूछताछ किया गया। आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत भी दी गयी। कार्यवाई के दौरान एक गुम बालिका को बरामद भी किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close