प्रधानमंत्री ने किया मंत्रीपरिषद में फेरबदल..कई चेहरों को प्रमोशन.उत्तरप्रदेश चुनाव को मिला महत्व ..सिंधिया को मिली गद्दी..छला गया छत्तीसगढ़

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

सीजी वॉल समाचार डेस्क—प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल मे पहली बार मंत्रिपरिषद में फेरबदल के साथ विस्तार किया है। मंत्रिपरिषद में पूर्व कांग्रेस नेता और मनमोहन सरकार में मंत्री रह चुके ज्योतिरादित्य को स्थान दिया गया है। इसके अलावा लोजपा से पशुपतिनाथ पारस को भी मौका मिला है। प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद में कई राज्यमंत्रियों का दर्जा बढ़ाकर कैबिनेट में स्थान दिया है। उत्तरप्रदेश चुनाव में विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रीपरिषद में विशेष तवज्जों दी गयी है। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ से किसी भी चेहरे को मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            मोदी सरकार के जिन राज्य स्तर के मंत्रियों को कैबिनेट स्तर पर शपथ दिलाई जा रही है, उनमें वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हैं। अनुराग ठाकुर हमीरपुर के सांसद हैं। बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश की महाराजगंज सीट से भाजपा सांसद पंकज चौधरी को मंत्रिपरिषद में राज्य स्तर के मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।     

उत्तरप्रदेश को विशेष तरजीह

                               उत्तर प्रदेश से मंत्रिमंडल विस्तार में सात लोगों को शामिल किया गया है। पंकज चौधरी के बाद अपना दल की अनुप्रिया सिंह पटेल को राज्य स्तर का मंत्री बनाया गया है। अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री बनाई गयी थी। इनके अलावा भाजपा आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल को मंत्रिपरिषद में राज्य स्तर के मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। बघेल भाजपा में आने से पहले सपा और बसपा में भी रह चुके हैं।

        कारोबारी और राज्यसभा के सांसद राजीव चंद्रशेखर के अलावा उडूपी कर्नाटक से बीजेपी की सांसद शोभा करंदजे को राज्य स्तर के मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। जालौन सांसद भानु प्रताप वर्मा, सूरत की सांसद दर्शना विक्रम जरदोश को मंत्रिपरिषद में जगह मिली है।

                उत्तर प्रदेश के कौशल किशोर को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। कौशल किशोर उत्तर प्रदेश के मोहन लालगंज के सांसद हैं। नैनीताल से सांसद अजय भट्ट के अलावा राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है।

मीनाक्षी लेखी को जगह

      मोदी मंत्रिपरिषद के विस्तार में शामिल किए गए महिला चेहरों में मीनाक्षी लेखी का नाम भी शामिल हैं। मीनाक्षी नई दिल्ली सीट से लोकसभा में सांसद हैं। महिला मंत्रियों में कोडरमा से भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी भी शामिल की गई हैं। इनके अलावा चित्रदुर्ग कर्नाटक से सांसद नरायाण सामी को मंत्रिपरिषद में राज्य स्तर के मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है।

 पशुपति कुमार पारस को मंत्रिपरिषद में स्थान

 

           लोक जनशक्ति पार्टी संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई है। पशुपति कुमार हाजीपुर से सांसद हैं। लोजपा नेता चिराग पासवान ने उन्हें कैबिनेट में शामिल किए जाने पर एतराज जताया था।

                   पशुपति कुमार पारस के बाद किरेन रीजीजू को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई है।  वीरेंद्र कुमार के बाद वे दूसरे ऐसे मंत्री हैं जिन्हें कैबिनेट विस्तार में प्रमोट किया गया है। किरेन रिजिजू के बाद बिहार के आरा से लोकसभा सांसद राज कुमार सिंह को कैबिनेट में जगह मिली है।

       इनके अलावा शहरी एवं आवास मामलों के मंत्री हरदीप पुरी को भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई है। भाजपा के मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रूपाला और भूपेंद्र यादव को मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। कई राज्य स्तर के मंत्रियों को कैबिनेट स्तर पर पदोन्नति दी गयी है। इसमें किशन रेड्डी का नाम भी शामिल है। .

 नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली शपथ

 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद के विस्तार में सबसे पहले भाजपा सांसद नारायण राणे ने शपथ लिया। नारायण राणे के बाद असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को शपथ दिलाई गई। सर्बानंद सोनोवाल इस समय असम की माजुली विधानसभा से विधायक हैं। मंत्रिपरिषद विस्तार में तीसरे मंत्री के रूप में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने शपथ लिया। वीरेन्द्र कुमार मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ सीट से सांसद हैं। इससे पहले मोदी मंत्रिपरिषद में राज्य स्तर के मंत्री थे।

                       मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। जेडीयू को कैबिनेट स्तर पर एक मात्र सीट मिली है। आरसीपी सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ  लिया है। इसके अलावा ओडिशा से राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव भी मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए हैं

close