29 को राहुल गांधी का बिलासपुर दौरा…विशाल आमसभा को करेंगे संबोधित…कोरबा,सरगुजा जाएंगी प्रियंका गांधी..मल्लिकार्जुन करेंगे संभाग भ्रमण

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर–पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे और तीसरे चरण के मतदान को लेकर घमासान शुरू हो गया है। स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू हो गया है। जानकारी मिल रही है कि बिलासपुर लोकसभा चुनाव प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के समर्थन में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी बिलासपुर में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी 29 अप्रैल को बिलासपुर प्रवास पर होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी देवेन्द्र यादव के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। सूत्र ने बताया कि राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी कोरबा और सरगुजा में आमसभा को संबोधित करोगा।  बहरहाल अभी तक प्रियंका गांधी के दौरा की तारीख निश्चित नहीं हुई है।बताते चलें कि सरगुजा से कांग्रेस ने शशि को और कोरबा से वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत को मैदान में उतारा है।

सूत्र ने बताया कि  29 अप्रैल को राहुल गांधी बिलासपुर के अलावा जांजगीर में भी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जांजगीर लोकसभा सीट से डॉ.शिव डहरिया मैदान में है। इसके अलवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिलासपुर संभाग का दौरा करेंगे। जल्द ही प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे की चुनावी दौरा की तारीख का एलान कर दिया जाएगा। बिलासपुर और जांजगीर में जब राहुल गांधी पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन मांगेगे। इसी दौरान प्रियंका गाधी कोरबा और सरगुजा में प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाएंगी।

close