न्यूज एंकर प्रेमिका की हत्या…प्रेमी ने लाश को नेशनल हाइवे के नीचे किया दफन…कोरबा पुलिस ने खोला राज…तीन आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
कोरबा—–कोरबा पुलिस ने पांच साल पहले रहस्यमय तरीके से गायब महिला न्यूज की हत्या किए जाने का खुलासा किया है। । पुलिस के अनुसार पांच साल पहले गायब न्यूज एंकर सलमा सुलतान की हत्या उसके प्रेमी ने किया। हत्या को रहस्य बनाने के लिए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सलमा को नेशनल हाइवे के नीचे दफन कर दिया।  पुलिस में न्यूज एंकर के प्रेमी और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है।
कोरबा जिले के पुलिस कप्तान उदय किरण ने पांच साल पहले रहसस्यमय तरीके से गायब महिला न्यूज एंकर की हत्या किए जाने का खुलासा किया है। उदय किरण ने बताया कि मामला थाना कुसमुण्डा 2019 का है।20 जनवरी 2019 को सलमा सुल्ताना लस्कर के पिता का देहांत हो गया। लेकिन अंतिम संस्कार में सलमा नहीं आयी। परिजनों ने चिंता के बीच सलमा के पिता का अंतिम संस्कार किया।
 
 
अंतिम संस्कार में नहीं आयी बेटी
कार्यक्रम के बाद परिजनों ने सलमा की पतासाजी की गयी। इसके पहले पिता के अंतिम संस्कार में सलमा के नहीं पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिवार वालों ने कुसमुण्डा थाना में गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कराया।
मार्च 2023 में राज्य स्तरीय आपरेशन मुस्कान में गुम इंसान, महिलाओं और बच्चों को खोजने का अबियान चलाया गया। इसी दौहरान थाना कुसमुण्डा में दर्ज सलमा गुम इंसान डायरी का बारीकी से अवलोकन किया गया।परिवार के कुछ सदस्यों से पुलिस नरे पतासाजी की। बयान के दौरान  चला कि यूनियन बैक से सुल्ताना ने लोन लिया था। पुलिस यूनियन बैंक पहुंची। छानबीन के दौरान पता चला कि बैंक में अभी एकाउंट में पैसा डिपोजिट हो रहा है।  पैसा ईएमआई के तौर पर गंगाश्री जीम का मालिक और  जिम का ट्रेनर मधुर साहू जमा कर रहा है।
आरोपियों ने दिया विरोधभासी बयान
जानकारी के बाद कुसमुण्डा पुलिस ने मधुर साहू का पता लगाया। पुलिस की खबर मिलते ही मधुर साहू फरार हो गया। मधुर साहू और गुम इंसान सलमा से संबंधित सभी दोस्तों और जान पहचान वालों से पुलिस ने पड़ताल किया। दो महिला और तीन पुरुषों के कथन में विरोधाभासी बयान सामने आया। 
पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि 21 अक्टूबर 2018 एलजी 17 शारदा बिहार में मधुर साहू और कौशल श्रीवास ने सलमा सुल्ताना का गला घोटकर हत्या किया। सलमा की लाश को अतुल शर्मा के सहयोग से भवानी मंदिर के सामने कोहडिया पुल के पास दफना दिया।
आधुनिक तकरनिकी का इसेतमाल
उदय किरण ने बताया कि वास्तविक जानकारी सिर्फ तीन लोगों को ही पता था। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी के आधार पर संभावित जगह  के आस-पास में सेटेलाईट डेटा, थर्मल ईमेजिंग और ग्राउण्ड पेनेट्रेशन राडार मशीन के माध्यम से डेडबाडी के बारे में पता लगाने का प्रयास किया गया। लेकिन बताए स्थान पर इस समय नेशनल हाईवे बन चुका है।
सदेहियों ने हत्या का जुर्म किया कबूल
संदेहियों के बयान के अनुसार गुम इंसान सलमा सुल्ताना की हत्या की गयी है। कुसमुण्डा थाने में मर्ग कायम कर शुन्य में FIR दर्ज किया गया है। मुखबीर की सूचना पर आरोपियों मधुर साहू  और कौशल को पुलिस ने कब्जे में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान संदेहियों ने बताया कि आपसी संबंधों में अनबन होने  और चरित्र शंका के कारण सलमा सुल्ताना का गला घोटकर हत्या किया है।
न्यायिक रिमाण्ड पर तीनो आरोपी
मामले में आरोपी के पास से हार्ड डिस्क और लेपटाप बरामद किया गया है। छानबीन के दौरान घटना के संबंध में कुछ आडियो क्लिप भी मिले हैं। क्लिप के अनुसार जिस वाहन से डेडबाडी को दफनाने में उपयोग किया गया…उसे जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close