Raigarh- पहली बार उभयलिंग समुदाय के लिए जारी किया गया राष्ट्रीय पहचान पत्र

Shri Mi
2 Min Read

Raigarh/ जिले में आज पहली बार उभयलिंगी व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी किया गया। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट में उभयलिंगी के तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र जारी किया। यह प्रमाण पत्र सभी शासकीय प्रयोजनों जैसे राशनकार्ड, पासपोर्ट, आधारकार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि के लिए (तृतीय लिंग वर्ग विशेष हेतु) मान्य होगा। असीम कृपा फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 14 लोगों का राष्ट्रीय पोर्टल में पंजीयन कराकर उनका पहचान पत्र जारी कराया गया था। आज कलेक्टर श्री सिन्हा ने जनदर्शन के दौरान जारी किये राष्ट्रीय पहचान पत्र को उभयलिंगी व्यक्तियों को प्रदान किया। इस दौरान उप संचालक समाज कल्याण श्री आलोक भवाल, असीम कृपा फाउंडेशन के संस्थापक रंजीत चौहान एवं सुदीप मंडल एवं अन्य सभी पदाधिकारी सहित उभयलिंग समुदाय भी मौजूद रहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

देश की पहली उभयलिंगी महापौर मधुबाई समेत 14 लोगों को आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा राष्ट्रीय पहचान पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान समुदाय के व्यक्तियों ने अपनी समस्या को रखते हुए कहा कि वर्तमान में समाज में उनकी स्थिति बेहद दयनीय है। आवाज एवं रोजगार स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्रों समुदाय की भूमिका हेतु अपनी मांग रखी। राष्ट्रीय पहचान पत्र जिले में पहली बार समुदाय के व्यक्तियों के लिए बनकर तैयार हुआ है और यह प्रमाण पत्र उभयलिंगी विशेष वर्ग के लिए सभी शासकीय प्रयोजनों के लिए महत्वपूर्ण है तथा इस पत्र से वह समस्त शासकीय सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्री सिन्हा का भी बहुत ही सकारात्मक पहल रहा है।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने उभयलिंगी समुदाय की व्यक्तियों को राष्ट्रीय पहचान पत्र प्रदान किया और समुदाय के समस्त समस्या के निराकरण के लिये त्वरित अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया और शासन द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ देने के लिए भी निर्देशित किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close