सीपत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई..तीन दिन में 215 चालानी कार्रवाई..1लाख रूपयों की वसूली

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 
बिलासपुर— सीपत थाना पुलिस ने प्रशिक्षु आईपीएस थाना प्रभारी विकास कुमार की अगुवाई में यातायात प्रबंधन को लेकर देर शाम अभियान चलाया। नियमों की अनदेखीकरने वालों के खिलाफ कार्रवाई को भी अंजाम दिया। दो दिन तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 215 मामले में एक लाख से अधिक रूपयों का चालान भी काटा गया। 
 
            सीपत पुलिस ने पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने पर व्यापक स्थर कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रशिक्षु आईपीएस ने बताया कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की गयी है।
 
           2, 3 और 4 मई को चलाए गए अभियान के दौरान 215 से अधिक मामलों में कार्रवाई की गयी है। 2 मई को अभियान के दौरान कुल 70 चालानी कार्रवाई में 30400 रूपयों की वसूली हुई है। 3 मई को 63 चालाना काटा गया है। 28200 राजस्व का मुनाफा हुआ है। 4 मई की कार्रवाई में 82 लोगों से 45200 की चालानी कार्रवाई हुई है ।
 
              प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार के अनुसार अभियान के दौारन ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। जगह जगह यातायात संबंधित पोस्टर लगाकर सभी को जागरूक किया जा रहा है। नुक्कड़ कार्यक्रम के जरिए  यातायात नियमों की जानकारियों को साझा किया जा रहा है।
 
            लोगो को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने समेत शराब पीकर वाहन नही चलाने, रफ्तार से वाहन ना चलाएं का मंत्र बताया जा रहा है। साथ ही  तीन सवारी मोटरसाइकिल वालों के खिलाफ कार्रवाई से बचने जागरूक किया जा रहा है।
 
               लोगों को बताया जा रहा है कि 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों का वाहन चलाना दण्डनीय अपराध है। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना अनिवार्य है। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग का मतलब मौत को निमंत्रण देना है। इसलिल सभी लोग यातायात नियमों का पालन कर अपने को सुरक्षित रखने के साथ घर परिवार को भी खुश रखें।
       
               
              थाना प्रभारी ने बताया कि चालान काटने का उद्देश्य आर्थिक दंड देना नहीं है। बल्कि लोगों को जागरूक कर जीवन को सुरक्षित रखना है।
TAGGED:
close