जब सीएमडी ने कहा.पर्यावरण संवर्धन हमारी नैतिक जिम्मेदारी.बताया.हमें,पीढ़ियों को देना होगा हिसाब

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
नागपुर— देश प्रदेश के साथ ही नागपुर स्थित वेकोलि स्थित मुख्य कार्यालय में भी विश्व पर्यावरण दिवस को गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में सीएमडी मनोज कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया। निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) जे. पी. द्विवेदी और मुख्य सतर्कता अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
                    कार्यक्रम को सीएमडी मनोज कुमार ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि विश्व पर्यावपरण दिवस को सिर्फ मनाना या याद ही नहीं करना है। बल्कि पर्यावरण संवर्धन और संरक्षण को गंभीरता से लेना भी है। कुछ ऐसा काम कर जाना है..जिसका लाभ पीढियों को मिले। और पीढ़ियां हमें सम्मान के साथ याद भी करें। 
 
          सीएमडी ने बताया कि यदि जीवन को तरोताजा बनाकर रखना है ..तो हमें पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को लेकर गंभीर होना पड़ेगा। केवल शासकीय स्तर पर ही नहीं..हमें निजी स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को लेकर सचेत रहना होगा। तभी हमारा  जीवन सार्थक भी होगा।
 
           उन्होने कहा कि वेकोलि प्रबंधन के विविध कार्यों जैसे वृहद पौधरोपण, डस्ट सैपरेशन के उपाय, फर्स्ट माईल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट, इको पार्क का निर्माण प्रकृति संरक्षण की दिशा में सार्थक प्रयास है। हम सबको मिलकर संगठनात्मक कार्यों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यक्तिगत प्रयास पर भी जोर देना है।
 
       सीएमडी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। क्या हम अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से अंजाम तक पहुंचा रहे हैं। हम सबको अपने दिल पर हाथ रखकर सोचना होगा। संकल्प भी लेना होगा कि हम अपने और आने वाली पीढियों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का शत प्रतिशत निर्वहन करेंगे।
 
            कार्यक्रम के प्रारंभ में सीएमडी मनोज कुमार ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण संकल्प याद करिया।  कोल इंडिया लिमिटेड अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल के संदेश का वाचन कौशिक चक्रवर्ती, महाप्रबंधक (पर्यावरण) ने किया।
 
        कार्यक्रम के दौरान वेकोलि के माध्यम से पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे विविध प्रयासों का पोस्टर अनावरण किया गया।
 
                       कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने उपस्थित सभी कर्मियों को कॉटन की थैलियों के साथ पौधों का वितरण किया। अतिथियों ने इस दौरान पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, अधिकारी,कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मिलिंद चहांदे, प्रबंधक (जनसंपर्क) और  धन्यवाद ज्ञापन एस. के. जेना, महाप्रबंधक (खनन/पर्यावरण) ने किया।
close